दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield ने हाल ही में नई Royal Enfield Bullet 650 को लॉन्च किया है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को 3.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है. यह Royal Enfield के सफल 650 Twins प्लेटफॉर्म का सातवां मॉडल है. इससे पहले कंपनी की Interceptor 650, Continental GT 650, Bear 650, Shotgun 650, Super Meteor 650 और Classic 650 को पहले ही बेचा जा रहा है.
नई Bullet 650 कंपनी की 650cc फैमिली की बिल्कुल नई मेंबर है, और Royal Enfield के मॉडर्न इतिहास में ट्विन-सिलेंडर इंजन वाली पहली Bullet है. हालांकि यह दिखने में Classic 650 जैसी ही है और इसकी कीमत भी Classic 650 के करीब रखी गई है, लेकिन इसमें कुछ अंतर हैं. यह हम इन दोनों बाइक्स की तुलना करने जा रहे हैं.
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: डिजाइन
Bullet 650 के डिजाइन की बात करें तो इसकी आइकॉनिक विरासत जैसा ही है. इसका आइकॉनिक टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, बॉडीवर्क पर हाथ से पेंट की गई पिनस्ट्राइप्स के साथ, बुलेट के पुराने ज़माने की याद दिलाता है, जो भारत में बुलेट का ट्रेडमार्क रहा है, जबसे पहली बुलेट 1955 में भारत में बनी थीं, हालांकि बुलेट ब्रांड 1932 से है.
बाइक में ट्विन क्रोम फिनिश वाले पीशूटर एग्जॉस्ट, लंबी बेंच-स्टाइल सिंगल-पीस सीट और सिग्नेचर ‘टाइगर आई’ पायलट लैंप के साथ सिग्नेचर कैस्केट हेडलैंप, सड़क पर तुरंत पहचाने जाने वाले सिल्हूट को प्रदर्शित करते हैं.
मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर पिनस्ट्राइप्स और 3D निशानों वाला बॉक्सी रियर फेंडर दिया गया है, जो इस बात को दिखाता है कि यह एक Bullet है और Classic 650 से अलग है.
नई Bullet 650 का इंस्ट्रूमेंट कंसोल Classic 650 जैसा ही मिलता है, जिसमें Classic एनालॉग डायल को डिजिटल LCD इनसेट के साथ जोड़ दिया गया है, जो रेट्रो लुक से समझौता किए बिना, राइड की सभी ज़रूरी जानकारी दिखाता है.
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: इंजन
Royal Enfield 650 की तरह ही, Royal Enfield Bullet 650 में भी कंपनी का आजमाया हुआ और जाना-माना 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन इस्तेमाल दिया गया है. इस इंजन को सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और स्लिपर क्लच के साथ, यह इंजन 7,250 rpm पर 46.4 bhp की पावर और 5,650 rpm पर 52.3 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है.
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: चेचिस और सस्पेंशन
कंपनी ने Bullet 650 को स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम के चारों ओर बनाया है और अपने सिबलिंग की तरह, इस मोटरसाइकिल में भी 120 mm ट्रैवल के साथ 41 mm शोवा फ्रंट फोर्क्स और 112 mm ट्रैवल के साथ ट्विन-ट्यूब रियर हाइड्रोलिक शॉक्स दिए गए हैं.
पारंपरिक Bullet स्टांस को पूरा करने के लिए कंपनी ने 19-इंच के फ्रंट और 18-इंच के रियर व्हील का इस्तेमाल किया गया है, जो क्लासिक प्रोपोर्शन और स्टांस को बनाए रखता है. इसने लंबे समय से बुलेट की कमांडिंग रोड प्रेजेंस और टाइमलेस सिल्हूट को डिफाइन किया है.
मोटरसाइकिल में ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ 320mm डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ 300mm का डिस्क ब्रेक लगाया गया है. दोनों में दो-पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर इस्तेमाल किया है. मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड इक्विपमेंट के तौर पर दिया गया है.
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: कीमत और वेरिएंट्स
Bullet 650 को सिर्फ़ एक वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में उतारा गया है, जिनमें कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू शामिल हैं. इन दोनों की कीमत 3,64,856 रुपये (एक्स-शोरूम) है. वहीं दूसरी ओर, Classic 650 चार अलग-अलग रंग ऑप्शन में आती है, जिनमें वल्लम रेड और ब्रंटिंगथोर्प ब्लू की कीमत Bullet 650 जितनी ही है, वहीं टील और ब्लैक क्रोम रंग ऑप्शन की कीमत Bullet 650 से ज़्यादा है.


