Wednesday, April 15, 2026

RJD-AAP मौसेरे भाई, रोबोट CM से सरकार चला रहे; लालू और केजरीवाल पर सम्राट का हमला

Share

सम्राट चौधरी ने कहा है कि दिल्ली में बसे बिहार-यूपी के लाखों के लोगों को फर्जी वोटर बताकर उनकी तुलना रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों से करना दो प्रदेशों का अपमान है। केजरीवाल के शर्मनाक बयान

बिहार और यूपी के निवासियों पर फर्जी वोटर वाली टिप्पणी कर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अपने विरोधियों के निशाने पर हैं। इस मुद्दे पर राजनीति थम नहीं रही है। भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि जैसे राजद और लालू परिवार ने बिहार को लूटा, उसी तरह आम आदमी पार्टी और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को लूटा। अब लालू परिवार बिहार को गाली देने वालों का बचाव कर रहा है। राजद और आम आदमी पार्टी में मौसेरे भाई वाला रिश्ता है। लालू प्रसाद की तरह ही अरविन्द केजरीवाल भी रोबोट सीएम से सरकार चला रहे हैं।

बयान जारी कर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बसे बिहार-यूपी के लाखों के लोगों को फर्जी वोटर बताकर उनकी तुलना रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों से करना दो प्रदेशों का अपमान है। केजरीवाल के शर्मनाक बयान की निंदा करने के बजाए राजद उसका बचाव कर रहा है। अरविंद केजरीवाल पहले भी बिहार के लोगों से अपनी नफरत जाहिर कर चुके हैं।

Read more

Local News