आरजेडी के सीनियर लीडर और विधायक आलोक मेहता के ठिकानों पर ED की रेड पड़ी है। एजेंसी आलोक मेहता के पैतृक गांव, पटना अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ED के अधिकारी और कर्मी उनके पटना स्थित आवास पर मौजूद हैं। अंदर बाहर जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। आलोक मेहता लालू परिवार के बेहद करीबियों में से एक हैं। समस्तीपुर से सांसद भी रह चुके हैं। पूर्व में सहकारिता मंत्री, राजस्व मंत्री का भी दायित्व संभाल चुके हैं।



