Saturday, May 30, 2026

Realme P4R जल्द भारत में लॉन्च होगा और यह P4 सीरीज का पहला ‘R’ मॉडल है जो फ्लिपकार्ट पर टीज़ हो चुका है.

Share

 Realme एक बार फिर अपनी P-सीरीज में नया धमाका करने वाली है. कंपनी जल्द ही Realme P4R को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. यह फोन P4 लाइनअप का सातवां मेंबर होगा और खास बात यह है कि P-सीरीज में ‘R’ सफिक्स पहली बार देखने को मिल रहा है. फ्लिपकार्ट पर इस फोन का डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है, जिससे साफ हो गया है कि भारत इसका पहला लॉन्च मार्केट होगा.

‘R Evolution’ का क्या मतलब?

Realme ने माइक्रोसाइट पर एक टैगलाइन दी है – “The R evolution is coming.” अब सवाल यह है कि इस ‘R’ से कंपनी का इशारा किस तरफ है. कुछ लोग इसे ‘Rapid Charging’ से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे ‘Refined Camera’ का संकेत मान रहे हैं. वैसे रियलमी की आदत रही है कि वह हर सब-मॉडल को एक खास फीचर के इर्द-गिर्द पेश करती है. जैसे P4 Power में 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी, उसी तरह P4R का भी कोई एक बड़ा यूएसपी होगा जो इसे बाकी फोन्स की भीड़ से अलग करेगा.

MediaTek Dimensity 7400 chip will be given for the processor in this phone.

लीक्स और रिपोर्ट्स क्या कहती हैं?

मार्च में टिपस्टर अभिषेक यादव ने इस फोन के बारे में पहली बार जानकारी शेयर की थी. उनके मुताबिक इस फोन का मॉडल नंबर RMX5266 है. फोन स्टोरेज के मामले में तीन वेरिएंट्स में आ सकता है, जिनमें 4GB+128GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB वाले वेरिएंट्स शामिल रहने की उम्मीद है. रंगों की बात करें तो फोन Silver Glare, Titanium Glare और Lavender Glare समेत तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है. तीनों रंगों में ‘Glare’ शब्द का इस्तेमाल यह संकेत देता है कि फोन का डिज़ाइन काफी चमकदार और प्रीमियम लुक वाला होगा.

कीमत और पोजिशनिंग

अभी तक Realme P4 Lite सबसे सस्ता मॉडल है, जो 13,999 रुपये में मिलता है, जबकि P4x की कीमत 22,449 रुपये है. ऐसा माना जा रहा है कि P4R इन दोनों के बीच वाला फोन हो सकता है. इसका मतलब है कि बजट से मिड-रेंज सेगमेंट में इसकी एंट्री होगी. हालांकि इसकी आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है

Read more

Local News