Qualcomm ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि अगले हफ्ते भारत में स्नैपड्रैगन फॉर इंडिया (Snapdragon for India) इवेंट का आयोजन होने वाला है. यह सालाना कार्यक्रम 7 मई को होगा और कंपनी इसमें अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी दिखाने वाली है. खासतौर पर एआई आधारित स्नैपड्रैगन डिवाइसों पर फोकस रहने की उम्मीद है. इवेंट के दौरान रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने वाले ब्रेकथ्रू अनाउंसमेंट्स देखने को मिल सकते हैं. पूरा कार्यक्रम लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा, हालांकि अभी डिटेल्स पूरी तरह साफ नहीं हैं.
इस इवेंट में क्वालकॉम भारतीय ओईएम पार्टनर्स के साथ अपनी नई साझेदारियां भी सामने ला सकती है. वनप्लस और वीवो जैसे ब्रांड्स नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जिनमें स्नैपड्रैगन चिपसेट इस्तेमाल होंगे. पिछले साल कंपनी ने नई दिल्ली में स्नैपड्रैगन फॉर इंडिया ऑटो डे आयोजित किया था, जहां मारुति सुजुकी, महिंद्रा और रॉयल एनफील्ड जैसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप दिखाई गई थी. इस बार भी मोबाइल और एआई पर जोर रहने वाला है.
Nord CE 6 Series होगी लॉन्च
इसी दिन वनप्लस अपना Nord CE 6 Series लॉन्च करने जा रहा है. इसमें Nord CE 6 और नॉर्ड सीई 6 लाइट शामिल होंगे. Nord CE 6 में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो अच्छा परफॉर्मेंस और गेमिंग अनुभव देगा. फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है. पीछे 50MP का मेन कैमरा, आगे 32MP सेल्फी कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी है. बैटरी में फास्ट चार्जिंग के साथ 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. कलर ऑप्शन्स में फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक शामिल हैं. यह फोन OxygenOS 16 पर चलेगा, जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित है.
दूसरी ओर वीवो भी 6 मई को भारत में अपनी Vivo X300 Ultra सीरीज को लॉन्च करने वाला है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स शामिल होंगे, जिनमें X300 Ultra और X300 FE शामिल है. X300 Ultra में एडवांस्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्लेटफॉर्म होगा, जबकि X300 FE में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होगा. दोनों फोन कैमरा और परफॉर्मेंस पर फोकस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.


