Patna news: पटना सिटी में मकर संक्रांति के एक दिन पहले बड़ा हादसा हो गया. दूध की खरीददारी के लिए लाइन में लगे पांच लोगों को तेज स्पीड टाटा सूमो ने कुचल डाला.Patna news: मकर संक्रांति से एक दिन पहले पटना सिटी में बड़ा हादसा हो गया. इसमें एक की मौत हो गई. सोमवार को पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के कर्मलीचक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH )30 पर बेलगाम टाटा सूमो सवार ने सड़क पर खड़े पांच लोगों को कुचल डाला. इस दिल दहलाने वाले हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और बाकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.
पीएमसीएच रेफर
मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. चारों घायल को इलाज के लिए सबसे पहले एनएमसीएच में भर्ती कराया गया. यहां फर्स्ट ऐड देने के बाद उन्हें बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया . मृत व्यक्ति की पहचान आलमगंज थानाक्षेत्र के नूरानी बाग मोहल्ला निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन (50) के रूप में हुई है, वहीं पीएमसीएच में भर्ती चारों घायल व्यक्ति की पहचान मनजीत कुमार (22), रंजय कुमार (16), राजकुमार (58) और उनकी डेढ़ वर्षीय पोती आरूषी कुमारी के रूप में हुई है.


