Tuesday, May 26, 2026

Patna Metro Update: मेट्रो ट्रैक पहुंचा पटना, पटरी बिछाने का काम शुरू, 15 अगस्त से पहले काम पूरा करने में जुटे अधिकारी

Patna Metro Update: मेट्रो ट्रैक पहुंचा पटना, पटरी बिछाने का काम शुरू, 15 अगस्त से पहले काम पूरा करने में जुटे अधिकारी

Share

Patna Metro Update: पटना मेट्रो का काम अब अंतिम चरण में है. पटना में मेट्रो परिचालन का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है. केवल 227 दिनों बाद, पटना में मेट्रो दौड़ने लगेगी. ताजा जानकारी के अनुसार, पटना में एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक बिछाने का काम फरवरी से शुरू होगा. मेट्रो ट्रैक पटना पहुंच चुका है और बैरिया स्थित डिपो में परीक्षण के तौर पर कुछ दूरी तक बिछाया भी गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC के अधिकारियों के अनुसार, 90 फीट बाइपास और जीरो माइल के पास दो जगहों पर क्रॉसिंग पर ट्रैक चढ़ाने का काम फरवरी तक पूरा करना है. लगभग 75 प्रतिशत काम हो चुका है और उम्मीद है कि 15 अगस्त से पहले पूरा हो जाएगा।

Read more

Local News