शनिवार को पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आठ जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जमुई के गरही में सबसे अधिक 71 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
पटना। राजधानी समेत प्रदेश के अलग- अलग भागों में शनिवार को रुक-रुक हो रही वर्षा से लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत मिली।
पूरे दिन बादलों की आवाजाही बने होने के साथ शनिवार की शाम में बदरा जमकर बरसे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की मजबूत स्थिति बनी हुई है।
27 जून तक अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अन्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार है।
जबकि आठ जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, अररिया, बांका, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, भागलपुर में मेघ गर्जन, व्रजपात के साथ भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। जमुई के गरही में 71 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज किया गया। शनिवार की शाम राजधानी में मेघ गर्जन के साथ झमाझम वर्षा की फुहारों का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
देर शाम वर्षा के कारण अलग-अलग जगहों पर कुछ समय के लिए जलजमाव की स्थिति बनी रही। राजधानी में मानसून की पहली वर्षा में सर्वाधिक 8.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
शनिवार को पटना सहित डेहरी, गोपालगंज, वाल्मीकि नगर, मधेपुरा को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस एवं 35.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज व रोहतास में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति
रोहतास कोचस में 61.8 मिमी, रोहतास के नोखा में 60 मिमी, नवादा के श्रीदयाल में 56.4 मिमी, गया के खिंजरसराय में 51.4 मिमी, गया के फतेहपुर में 51.2 मिमी, नालंदा के परबलपुर में 37 मिमी, बोधगया में 32.2 मिमी, आैरंगाबाद के ओबरा में 28.8 मिमी, डेहरी में 27.2 मिमी वर्षा हुई।
पूर्णिया के कस्बा में 26.4 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 26.4 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 26.4 मिमी, रोहतास के सासाराम में 26.2 मिमी, कटिहार के बलरामपुर में 26.2 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 25.4 मिमी में वर्षा दर्ज की गई।


