आज के दौर में एआई चैटबॉट्स का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है कि साइबर क्रिमिनल्स भी इनका फायदा उठाने की कोशिश में लग गए हैं. OpenAI ने इसी खतरे को भांपते हुए ChatGPT में एक नया और खास सिक्योरिटी फीचर जोड़ा है जिसका नाम है – Lockdown Mode. यह एक ऑप्शनल सिक्योरिटी सेटिंग है, जिसे खासतौर पर उन लोगों और संगठनों के लिए बनाया गया है, जो संवेदनशील डेटा के साथ काम करते हैं और किसी भी तरह की साइबर ब्रिच से बचना चाहते हैं.
दरअसल, ओपनएआई का लॉकडाउन मोड यूज़र्स को जिस खतरे से बचाता है, उसका नाम “Prompt Injection” है. यह एक तरह की सोशल इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी है, जो खासतौर पर एआई चैटबॉट्स को निशाना बनाती है. जैसे-जैसे एआई सिस्टम इंटरनेट से जानकारी खींचने में माहिर होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे हैकर्स वेबपेजों और दूसरी जगहों पर छुपे हुए गलत इंटेशन्स वाले इंस्ट्रक्शन्स डालने लगे हैं ताकि एआई को गुमराह किया जा सके और यूजर का डेटा चुराया जा सके.
ओपनएआई का कहना है कि लॉकडाउन मोड एक तरह की “अंतिम सुरक्षा दीवार” की तरह काम करता है. यह फीचर चैटजीपीटी की उन नेटवर्क रिक्वेस्ट्स को सीमित कर देता है, जिनका इस्तेमाल कोई साइबर अटैकर्स आपके अकाउंट से डेटा निकालने के लिए कर सकते हैं. हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि प्रॉम्प्ट इंजेक्शन की कोशिश रुक जाएं, लेकिन उनसे होने वाला नुकसान को जरूर टाला जा सकता है.
कैसे एक्टिवेट करें Lockdown Mode?
यह फीचर चैटजीपीटी के फ्री प्लान वाले यूज़र्स समेत सभी पर्सनल अकाउंट्स के लिए उपलब्ध है. इसे चालू करने के लिए आप नीचे लिखे गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- ChatGPT की सेटिंग्स में जाएं
- Safety and Security सेक्शन खोलें
- वहां Advanced Security में जाएं
- अब आपको Lockdown Mode का विकल्प मिलेगा
- उसे आपको बस टॉगल ऑन करें और आपका अकाउंट सुरक्षित हो जाएगा
इसके अलावा अगर आपको किसी एक बातचीत के लिए इसे अस्थायी रूप से बंद करना हो तो चैट विंडो के ऊपर दिख रहे स्टेटस मैसेज से Manage विकल्प चुनकर “Turn off for this chat” कर सकते हैं.
लॉकडाउन मोड को ऑन करने के बाद Deep Research और Agent Mode जैसे फीचर्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं. फाइल डाउनलोड करने की सुविधा भी नहीं रहती, हालांकि आप खुद मैन्युअली डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर सकते हैं. इसके अलावा मेमोरी, फाइल अपलोड और चैट करने जैसी सुविधाएं पहले की तरह काम करती रहती हैं.
Active Session Manager क्या है?
इसके साथ ही ओपनएआई ने एक एक्टिव सेशन मैनेजर भी लॉन्च किया है. इस टूल की मदद से यूज़र देख सकते हैं कि उनके अकाउंट को किन-किन डिवाइस या ब्राउजर से एक्सेस किया गया है. एक क्लिक में किसी एक या सभी सेशन से एक साथ लॉगआउट किया जा सकता है, हालांकि सभी सेशन बंद होने में 30 मिनट तक का वक्त लग सकता है.
अगर किसी को अपने अकाउंट में किसी तरह की संदिग्ध एक्टिविटीज़ दिखाई देती है, तो वैसे यूज़र्स को ओपनएआई सलाह देती है कि उन्हें तुरंत पासवर्ड बदलें, साइन-इन मेथड्स की जांच करें और ओपनएआई सपोर्ट से संपर्क करें.


