भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में वनप्लस बजट प्राइज सेंज में एक नई स्मार्टफोन सीरीज शुरू करने वाली है. इस सीरीज का नाम OnePlus N Series है. हाल ही में इस नई सीरीज के बारे में पहली बार जानकारी सामने आई थी और अब वनप्लस ने अपनी इस नई अपकमिंग सीरीज को टीज़ भी कर दिया है
कंपनी ने अमेज़न पर इस फोन सीरीज का माइक्रोसाइट लाइव किया है, जिसमें वनप्लस के तीन फोन्स को मिलाकर N अल्फाबेट बनाता हुआ दिखाया गया है, जैसा कि आप इस आर्टिकल के फीचर इमेज में देख भी सकते हैं. हालांकि अभी सिर्फ यही टीज़र सामने आया है और कोई ठोस डिटेल सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन कंपनी धीरे-धीरे जानकारी सामने लाएगी, यही उम्मीद है.
OnePlus का नाम आते ही दिमाग में प्रीमियम और मिड-रेंज फोन की तस्वीर उभरती है, लेकिन अब कंपनी बजट रेंज में नया फोन लॉन्च करने जा रही है. हालांकि, Nord CE सीरीज के कुछ फोन्स की कीमत कम होने के बाद 20,000 से नीचे आ गई थी, लेकिन उन फोन्स को कंपनी ने 20,000 से ज्यादा की कीमत पर लॉन्च किया था.
Nord सीरीज से अलग N Series
इस वक्त वनप्लस का सबसे सस्ता फोन Nord CE6 Lite है जिसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, लेकिन इस बार वनप्लस N Series के तहत 20,000 रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर फोन लॉन्च करने जा रहा है.
OnePlus की N Series उनकी पुरानी मिडरेंज सीरीज यानी Nord CE सीरीज से अलग होगी. इस कारण हम फोन में कुछ नए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की उम्मीद कर सकते हैं.
वनप्लस फोन की सबसे बड़ी खास बातों में से एक उनका सॉफ्टवेयर यानी OxygenOS रहता है, जिसे एंड्रॉयड यूजर इंटरफेस के सबसे साफ और मैचुअर वर्जन में से एक माना जाता है. N Series जुलाई में लॉन्च होने की संभावना है और अब अमेज़न पर टीज़र रिलीज़ होने के बाद ऐसा लगता है कि लोगों को इस सीरीज के फोन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
20,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में वनप्लस की टक्कर Vivo, Oppo, Tecno, Infinix Realme, Xiaomi, iQOO और Lava जैसे इंडियन ब्रांड्स से भी होगी, जो काफी लंबे वक्त से बजट रेंज में काफी अच्छे फोन्स लॉन्च करते आ रहे हैं. ऐसे में वनप्लस को को यह साबित करना होगा कि उसके बजट फोन सिर्फ नाम के भरोसे नहीं, बल्कि असली वैल्यू के दम पर बिकें.


