Saturday, June 20, 2026

NEET UG की रविवार 21 जून को होनेवाली परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल ने विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है।

Share

पूर्व मध्य रेलवे ने 21 जून को होने वाली NEET UG परीक्षा के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। बक्सर-पटना रूट पर दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, साथ ही कुल 9 ट्रेनें परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी।

NEET UG की रविवार 21 जून को होनेवाली परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल ने विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है।

रेलवे ने बक्सर-पटना फास्ट पैसेंजर की रैक को रविवार को परीक्षा स्पेशल बनाकर चलाने का निर्णय लिया है। फास्ट पैसेंजर की रैक अपने नियमित और निर्धारित समय सारणी के मुताबिक ही रविवार को परीक्षा स्पेशल बनकर चलेगी।

इस ट्रेन रैक में आइसीएफ श्रेणी के 20 कोच हैं, जो अधिक भीड़ के लिए सुविधाजनक होते हैं। विशेष व्यवस्था के तहत, बक्सर से पटना जाने वाले छात्रों के लिए सुबह की पाली में ट्रेन नंबर एक्जाम स्पेशल-एक का परिचालन किया जाएगा।

बक्‍सर से पटना सुबह 9:15 बजे पहुंचेगी ट्रेन 

यह स्पेशल ट्रेन बक्सर स्टेशन से सुबह 06:30 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सुबह 09:15 बजे पटना पहुंच जाएगी।

सुबह के समय इस ट्रेन के चलने से छात्र बिना किसी मानसिक तनाव के सही समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे। शाम को परीक्षा स्पेशल-दो, पटना स्टेशन से शाम 05:40 बजे प्रस्थान करेगी और रात 08:35 बजे वापस बक्सर पहुंच जाएगी।

रेल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए समय सारणी के अनुसार ही स्टेशन परिसर में पहुंचें।

पूर्व मध्‍य रेल 21 जून को चलाएगा 9 ट्रेन

इसके अलावा पूर्व मध्‍य रेलवे रांची से झारखंड के लिए 08603 ट्रेन रवाना करेगा। यह ट्रेन शाम 6:30 बजे चलेगी। वहीं रांची-डाल्‍टनगंज 08631 शाम 7:15 बजे रवाना होगी।  

वाराणसी-पटना के बीच 04208 ट्रेन शाम 5:45 बजे, बक्‍सर-पटना 03212 सुबह 6:30 बजे, पटना बक्‍सर 03213 शाम 6:20 बजे, झाझा-दानापुर 03214 सुबह 3:40 बजे चलेगी। 

वहीं दानापुर-झाझा 03215 शाम 6:15 बजे तथा 03216 पटना-गया ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होगी। पटना-दरभंगा 03211 सुबह 4:30 बजे प्रस्‍थान करेगी। 

Read more

Local News