लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mini India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल-पावर्ड MINI Countryman C को लॉन्च कर दिया है. कंपनी इस कार को 47.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है. बता दें कि नई MINI Countryman C, मौजूदा Countryman रेंज का ही नया एंट्री-लेवल वेरिएंट है.
यह नई-जेनरेशन की SUV का पहला ऐसा वेरिएंट है, जिसे चेन्नई में BMW प्लांट में लोकली असेंबल किया गया है. MINI Countryman C, JCW Countryman All4 के बाद भारत में पेश किया जाने वाला Mini SUV का दूसरा पेट्रोल वेरिएंट है, जिसकी कीमत 66.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम है.
अपने इलेक्ट्रिक वर्जन ‘MINI Countryman E’ के उलट, MINI ने ‘Countryman C’ को सिर्फ़ एक ही पूरी तरह से लोडेड ट्रिम – ‘फेवर्ड’ – में पेश करने का फ़ैसला किया है. कार के डिज़ाइन की बात करें तो इसमें नई ‘Countryman C’ अपने ‘फेवर्ड’ स्पेक में ‘Countryman E’ जैसी ही दिखती है, यहां तक कि इसके अलॉय व्हील भी एक जैसे हैं.
दोनों के बीच सबसे बड़े फ़र्क पर नजर डालें तो ‘Countryman C’ की खुली ग्रिल है, जबकि ‘Countryman E’ में बंद ग्रिल यूनिट दी गई है. Countryman E के उलट, जो आठ एक्सटीरियर कलर्स में पेश किया गया है. खरीदारों को केवल छह एक्सटीरियर रंग ही मिलते हैं, जिनमें स्मोकी ग्रीन, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन, नानुक व्हाइट, स्लेट ब्लू और चिली रेड शामिल हैं.
MINI Countryman C के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, नई Countryman C में 19-इंच के अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, 240 mm का गोल सेंट्रल टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, हरमन कार्डन हाई-फाई साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट्स, ड्राइवर सीट मसाज फंक्शन, वायरलेस फोन चार्जिंग पैड, एडेप्टिव LED हेडलाइट्स, एडजस्टेबल एम्बिएंट लाइटिंग और अन्य कई सारे फीचर्स मिलते हैं.
MINI Countryman C का इंजन
नई पेट्रोल पावर्ड MINI Countryman C में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 154 bhp की पावर और 240 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. यह इसके सिस्टर मॉडल, X1 पेट्रोल के मुकाबले 20 bhp और 10 Nm ज़्यादा है. इस इंजन के साथ 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को जोड़ा गया है, जिसके जरिए इसकी पावर फ्रंट व्हील्स तक जाती है.

कंपनी का दावा है कि यह कार 9.0 सेकंड में 0-100 kmph की रफ़्तार पकड़ सकती है, और इसकी टॉप स्पीड 212 kmph है. Mini India का कहना है कि नई Countryman C की ऑफिशियल फ़्यूल इकॉनमी 15.92 kmpl है.
भारतीय बाजार में नई MINI Countryman C का मुकाबला BMW X1 पेट्रोल (50.90 लाख रुपये), Audi Q3 पेट्रोल (43.67 लाख रुपये) और Mercedes-Benz GLA पेट्रोल (51.80 लाख रुपये) जैसी कारों से होने वाला है.


