Tuesday, March 17, 2026

Mahendragarh-Narnaul News: घर में घुसकर सामान चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Share

Goods stolen after breaking into the house, incident captured on CCTV

फोटो नंबर- 01सीसीटीवी में कैद चोरी की घटना को अंजाम देते चोर।

शहर के एक घर में घुसकर दो युवकों ने सामान चोरी कर लिया। घटना वी कमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक्साइज एवं टैक्स विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी हरिराम सैनी ने बताया कि वह बहरोड रोड नियर स्टेट वेयर हाउस के पास रहता है। उसने मकान के ऊपर एक चौबारा व रसोई बना रखी है। इसमें पानी, बिजली और शौचालय फिटिंग का सामान रखा था। अभी कुछ काम हो चुका था और कुछ सामान की फिटिंग होनी बाकी थी। बीते दिन जब वह चौबारे में जाने के लिए ऊपर गया तो गेट बाहर से बंद मिला। इसके बाद दूसरी छत से ऊपर गया तो बाहर से कुंडी लगी हुई थी। जब उसने सामान देखा तो टूंटी, कुंडा-साकली, ड्रिल की मशीन, हार्ड वेयर सहित अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद उसने सीसीटीवी फुटेज देखी तो आठ जनवरी को रात के करीब आठ बजे दो युवक रेलवे बाउंड्री की तरफ से ऊपर चढ़ते दिखाई दिए।

Read more

Local News