Tuesday, April 28, 2026

Lenovo ने भारत में अपना नया Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 टैबलेट लॉन्च किया है, इसकी कीमत 39,999 रुपये रखी गई है.

Share

 टेक दिग्गज कंपनी Lenovo ने भारत में अपना नया Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 टैबलेट लॉन्च किया है. Lenovo के इस लेटेस्ट Android टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, और इसमें ऑन-डिवाइस AI फ़ीचर्स मिलते हैं. यह सिर्फ़ एक ही कॉन्फ़िगरेशन के साथ आता है, जोकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज है. इस टैबलेट में 144Hz रिफ़्रेश रेट वाली 13-इंच की 3.5K डिस्प्ले लगाई गई है.

इसके अलावा, Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 में Dolby Atmos सपोर्ट वाले चार JBL स्पीकर लगाए गए हैं, और इसके साथ इस टैबलेट में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,200mAh की बैटरी मिलती है. Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 को सबसे पहले पिछले महीने Mobile World Congress (MWC) 2026 के दौरान दिखाया गया था.

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की कीमत और उपलब्धता
नए Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के सिर्फ एक वेरिएंट को ही बाजार में उतारा गया है, जोकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं, जिसकी कीमत 39,999 रुपये है. यह 1 मई से Lenovo.com, ई-कॉमर्स वेबसाइटों और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा.

इसकी की लॉन्च के शुरुआती ऑफर के तौर पर, नए Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के खरीदार 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं. Lenovo इस टैबलेट पर एक साल की वारंटी दे रहा है.

जैसा कि जानकारी सामने आई है कि Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 को MWC 2026 में EUR 549 यानी लगभग 58,000 रुपये में लॉन्च किया गया था. यह Cloud Grey, Jelly Mint और Luna Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के स्पेसिफिकेशन
नया Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 Android 16 पर चलता है, और यह पक्का है कि इसे Android 18 तक दो OS अपग्रेड और 2030 तक चार साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे. इस टैबलेट में 13-इंच का 3.5K (2,190×3,540 पिक्सल) LCD पैनल है, जिसमें Dolby Vision सपोर्ट, 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो, 144Hz रिफ्रेश रेट और 319ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है.

इस डिस्प्ले की खासियत यह है कि यह 600 nits की पीक ब्राइटनेस और High Brightness Mode (HBM) में 800 nits तक की ब्राइटनेस देता है. इसके अंदर, Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ Qualcomm Hexagon NPU, Adreno 825 GPU, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है.

यह टैबलेट AI-आधारित कई फ़ीचर्स प्रदान करता है, जैसे AI Notes, Smart Reader, AI Creation Tools और Live Transcript फीचर्स शामिल हैं. इसमें Circle to Search, Google Gemini और रियल-टाइम ट्रांसलेशन भी शामिल हैं.

इसके रियर की बात करें, Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 में ऑटोफोकस वाला 13-मेगापिक्सल का कैमरा और फिक्स्ड फोकस वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो इसमें USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 शामिल हैं. इसमें एक्सेलेरोमीटर, RGB सेंसर, जायरोस्कोप और हॉल सेंसर जैसे ऑनबोर्ड सेंसर भी दिए गए हैं. इस टैबलेट में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ एक क्वाड JBL ऑडियो यूनिट दी गई है.

नया Lenovo Idea Tab Pro Gen 2, Lenovo 2-in-1 Keyboard Pack और टचपैड (अलग से बेचा जाता है) को सपोर्ट करता है. इसमें एक Lenovo Tab Pen Plus (बॉक्स में शामिल) दिया गया है, जिसमें 4,096 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी है.

Lenovo ने Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 में 10,200mAh के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इस टैबलेट का माप 191.91mm x 296.48mm x 6.20mm है और इसका वज़न 598g है.

Read more

Local News