Tuesday, May 5, 2026

Kia ने भारतीय बाजार के लिए अपनी 2026 Kia Syros को पेश कर दिया है, इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 8.39 लाख रुपये है.

Share

साउथ कोरियिन कार निर्माता कंपनी Kia ने भारतीय बाजार के लिए अपनी 2026 Kia Syros को पेश कर दिया है. कंपनी ने इस एसयूवी को 8.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है. कंपनी ने नए वेरिएंट्स – HTE, HTE(O), HTK+(O), और HTX(O) के साथ अपनी मॉडल लाइनअप का विस्तार किया है.

कंपनी ने जानकारी दी कि इन नए वेरिएंट्स को पेश करने से कार तक लोगों की पहुंच आसान हो जाएगी, और इसकी वैल्यू-ओरिएंटेड स्थिति भी मज़बूत होगी. इसके साथ ही, कंपनी ने अपनी पूरी लाइनअप में चुनने के लिए ज़्यादा विकल्प दिए हैं, जिसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प की उपलब्धता बढ़ाई गई है, जिसमें नए डीज़ल ऑटोमैटिक ट्रिम्स भी शामिल हैं.

2026 Kia Syros के इंजन विकल्प
नई 2026 Kia Syros के इंजन विकल्पों की बात करें तो इसमें दो पावरट्रेन दिए गए हैं. इनमें पहला 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल है, जो 118.35 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क प्रदान करता है. वहीं दूसरा विकल्प 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है.

यह इंजन 114.41 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है. नई 2026 Kia Syros के साथ उपलब्ध ट्रांसमिशन विकल्पों में छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, सात-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और छह-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल हैं.

2026 Kia Syros की कीमत

पावरट्रेन/ट्रिमHTEHTE (O)HTK (EX)HTK+HTK+ (O)HTXHTX (O)
पेट्रोल 1.0-लीटर मैनुअल8,39,900 रुपये9,19,900 रुपये9,79,900 रुपये10,73,900 रुपये11,99,900 रुपये
पेट्रोल 1.0-लीटर 7DCT11,93,900 रुपये13,19,900 रुपये13,99,900 रुपये14,99,900 रुपये
डीजल 1.5-लीटर 6-मैनुअल9,99,900 रुपये10,59,900 रुपये11,53,900 रुपये12,79,900 रुपये
डीजल 1.5-लीटर 6-ऑटोमेटिक12,73,900 रुपये13,99,900 रुपये14,79,900 रुपये15,79,900 रुपये

2026 Kia Syros का एक्टीरियर डिजाइन
नई 2026 Kia Syros के डिजाइन की बात करें तो इसमें एक नया फ्रंट बम्पर दिया गया है, जिसमें बॉडी के कलर के एयरो इन्सर्ट और LED फॉग लैंप के साथ चमकदार ब्लैक कलर की स्किड प्लेट्स लगाई गई हैं. इसके अलावा, इसके पिछले हिस्से के डिज़ाइन को LED हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और बॉडी के रंग के एयरो इन्सर्ट वाले एक नए बम्पर के साथ और भी बेहतर बनाया गया है.

इसके अलावा, नई 2026 Kia Syros में ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स और ORVMs के साथ-साथ बॉडी-कलर साइड गार्निश भी दी गई है. नई Kia Syros के HTX और HTX (O) वेरिएंट में 17-इंच के स्पोर्टी क्रिस्टल कट अलॉय व्हील डिज़ाइन के साथ नियॉन कलर के ब्रेक कैलिपर्स भी लगाए गए हैं. इसके अलावा, 2026 Kia Syros में नए कलर ऑप्शंस भी मिलते हैं, जिनमें Magma Red, Ivory Silver Matte और Ivory Silver Gloss शामिल हैं.

2026 Kia Syros के फीचर्स
नई 2026 Kia Syros में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 30-इंच का Trinity Panoramic Display पैनल, Connected Car Navigation Cockpit, डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ़, स्ट्रीमलाइन दरवाज़े के हैंडल, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीट्स दिए गए हैं.

इसके अलावा, इस कार में दूसरी लाइन की सीटों को 60:40 के अनुपात में झुकाने और आगे-पीछे करने का फीचर, 20 मज़बूत हाई-स्टैंडर्ड सेफ्टी फ़ीचर्स, पांच-स्टार BNCAP रेटिंग, 80 से ज़्यादा कनेक्टेड कार फ़ीचर्स, OTA अपडेट और Kia Connect Diagnostics शामिल हैं.

Kia India के सेल्स एंड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद ने कहा कि, “ग्राहकों की राय को ध्यान में रखते हुए Kia Syros MY26 का विकास किया गया है. डिज़ाइन में सुधार और संशोधित ट्रिम और फ़ीचर लाइनअप के साथ यह और भी ज्यादा सार्थक मूल्य प्रदान करता है, साथ ही ट्रिम और पावरट्रेन में अधिक विकल्प उपलब्ध कराता है.”

उन्होंने आगे कहा कि, “यह नवीनतम अपडेट ग्राहकों के एक व्यापक वर्ग के लिए इसकी अपील को और मजबूत करता है. यह सोच-समझकर किया गया विकास Kia के ग्राहक-केंद्रित इनोवेशन का उदाहरण है, जो शानदार केबिन स्पेस और कम्फर्ट को शहरी एम्बिएंट में चलने की सुविधा के साथ मिलाकर प्रीमियम फीचर्स को पहले से कहीं ज्यादा सुलभ बनाता है.”

Read more

Local News