कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आईं थीं, कि Kawasaki Ninja 500 को भारतीय बाजार के लिए बंद किया जा सकता है, क्योंकि यह E20 कंप्लायंट नहीं थी और इसकी कीमत ज़्यादा होने के कारण बिक्री भी कम थी.
हालांकि, अब Kawasaki India Motors ने 2026 Ninja 500 को भारतीय बाजार में फिर से लॉन्च कर दिया है, और इस मोटरसाइकिल को 5.76 लाख (एक्स-शोरूम, इंडिया) की कीमत पर लिस्ट किया गया है. मैकेनिकल तौर पर यह मोटरसाइकिल पहले जैसी ही रखी गई है, हालांकि कंपनी ने इसके सिग्नेचर ग्रीन कलर को बरकरार रखा है और इसे E20 कंप्लायंस बनाया गया है.
2026 Kawasaki Ninja 500 का इंजन
नई Ninja 500 के इंजन की बात करें तो इसमें 451cc का लिक्विड-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 10,000rpm पर 45hp की पावर और 7,500rpm पर 42.6Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. इस बाइक में स्लिप/असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है. यह इंजन स्टील ट्रेलिस फ्रेम में लगाया गया है और इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क (120mm ट्रैवल) और पीछे मोनोशॉक (130mm ट्रैवल) सस्पेंशन लगाया गया है.
इस मोटरसाइकिल में USD फोर्क का इस्तेमाल करने वाले ज़्यादातर राइवल्स के उलट, Kawasaki Ninja में ‘राइट वे अप’ फोर्क का इस्तेमाल किया गया है और यही सादगी इसके फीचर्स में भी देखने को मिलती है. बाइक में फीचर्स के तौर पर स्लिप/असिस्ट क्लच और ब्लूटूथ-कम्पैटिबल नेगेटिव LCD डिस्प्ले के अलावा, Kawasaki Ninja 500 में कोई खास दिखावटी फीचर्स नहीं हैं.
2026 Kawasaki Ninja 500 का हार्डवेयर
नई Ninja 500 में राइडर की मदद के लिए सिर्फ़ एक फ़ीचर दिया गया है, जिसमें डुअल-चैनल ABS शामिल है, और इस सिस्टम को बंद नहीं किया जा सकता, यहां तक कि पिछले पहिये पर भी यह स्टैंडर्ड तौर पर एक्टिव रहता है.
मोटरसाइकिल में ब्रेकिंग के लिए आगे 310mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है, जिसमें एक्सियली-माउंटेड कैलिपर लगाया गया है और इसमें पीछे 220mm डिस्क ब्रेक लगाया गया है. नई Ninja 500 में 17-इंच के रिम लगाए गए हैं, जिन पर Dunlop Sportmax टायर (साइज़ 110/70-R17 / 150/60-R17 – आगे/पीछे) चढ़े हुए हैं.
जहां ज़्यादातर कम-कैपेसिटी वाली स्पोर्टबाइक की राइडिंग पोज़िशन काफ़ी आक्रामक (झुककर बैठने वाली) होती जा रही है, वहीं Kawasaki Ninja 500 की राइडिंग पोज़िशन (राइडर का ट्रायंगल) काफ़ी आरामदायक और सीधी है, जिसमें थोड़ी-बहुत स्पोर्टी फ़ील भी मिलती है.
इस बाइक की सीट की ऊंचाई 785mm रखी गई है, जो इसे आसानी से इस्तेमाल करने लायक बनाती है. मोटरसाइकिल में 14 लीटर का फ़्यूल टैंक लगाया गया है, जिसके साथ इसका वज़न 171kg होता है, जिससे Kawasaki Ninja 500 काफ़ी हल्की बाइक बन जाती है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि इनमें से कोई भी चीज़ 2025 मॉडल से अलग नहीं है, लेकिन 2026 अपडेट के लिए Kawasaki Ninja 500 अब कंपनी के सिग्नेचर ग्रीन कलर में आती है और यह बाइक E20 पेट्रोल के साथ भी चल सकती है. एक और बात जो वैसी ही बनी हुई है, वह है Ninja 500 की बहुत ज़्यादा कीमत.
कंपनी ने इस बाइक को 5.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंडिया) की कीमत पर उतारा गया है, जो 2025 Ninja 500 के मुकाबले 10,000 रुपये ज्यादा महंगी है और अपने सीधे मुकाबले वाली बाइक – Aprilia RS 457 से कहीं ज़्यादा महंगी है, जिसकी कीमत 4.22 लाख रुपये से 4.37 लाख रुपये के बीच है.
Kawasaki की ज़्यादातर दूसरी बाइक्स के उलट, जो भारत में CKD (पूरी तरह से अलग-अलग पार्ट्स के रूप में) यूनिट्स के तौर पर आती हैं, Kawasaki Ninja 500 एक CBU (पूरी तरह से बनी हुई) यूनिट के तौर पर आती है.


