रांची: झारखंड में चल रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह छात्रों की मांगों को राजनीतिक मुद्दा बनाकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।
मंत्री के मुताबिक, अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, कथित अनियमितताओं की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन विषयों को गंभीरता से देख रही है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
छात्रों के आंदोलन पर राजनीति का आरोप
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े विषयों को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, मौजूदा समय में झारखंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने हैं, जिनमें MMDR
