केंद्रीय महाधिवेशन के पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बड़ा निर्णय लिया है। दुमका धनबाद और हजारीबाग को छोड़कर पंचायत से लेकर जिला स्तर तक की सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया है। जिन जिला इकाइयों को भंग किया गया है वहां जिला संयोजक मंडली का गठन किया गया है। 45 दिनों के अंदर सभी पंचायत और वार्ड समितियों का फिर से गठन किया जाएगा।
सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्रीय महाधिवेशन से पहले जिला कमेटियों के पुनर्गठन की कवायद आरंभ की है। शुक्रवार को दुमका, धनबाद और हजारीबाग को छोड़कर पार्टी की सभी जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की कमेटियां को भंग कर दी गई है।

18 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा सदस्यता अभियान
झामुमो की जिन जिला इकाइयों को भंग किया गया है, वहां जिला संयोजक मंडली का गठन किया गया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। झामुमो का सदस्यता अभियान 18 जनवरी से 28 फरवरी तक युद्धस्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया है।
सदस्यताअभियान को सफल बनाने के निर्देश
विनोद पांडेय ने संयोजकों को निर्देश दिया है कि सदस्यता अभियान के सफल संचालन के लिए पार्टी के केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, वरिष्ठ नेताओं से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त करें।
साथ ही सभी स्तर के नेता व कार्यकर्ताओं को शामिल करने करें। व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर पार्टी हित में सदस्यता अभियान को सफल बनाएं।
45 दिन के अंदर होगा पुनर्गठन
निर्देश जारी किया गया है कि केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए अगले 45 दिनों के अंदर सभी पंचायत और वार्ड समितियों का गठन, पुनर्गठन करें। इसके बाद, प्रखंड, नगर, महानगर समितियों के गठन, पुनर्गठन के लिए नामों की अनुशंसा (संपर्क संख्या और वाट्सएप संख्या सहित ) अनिवार्य रूप से करते हुए केंद्रीय कार्यालय को सौपें।
ये बनाए गए जिलों के संयोजक प्रमुख
- रांची – मुस्ताक आलम को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- चतरा – पंकज प्रजापति को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- खूंटी – जुबैर अहमद को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- लोहरदगा – मोजम्मील अहमद को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- साहिबगंज – पंकज मिश्रा को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- कोडरमा – विरेंद्र पाण्डेय को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- गुमला – भूषण तिर्की को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- सिमडेगा – अनिल कन्डूल को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- नागोड्डा – बासुदेव सोरेन को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- देवघर – संजय शर्मा को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- जामताड़ा – रविंद्र नाथ दुबे को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- पश्चिम सिंहभूम – सोनाराम देवगम को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- बोकारो – रतनलाल मांझी को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- लातेहार – लाल मोतीनाथ शाहदेव को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- गढ़वा – तनवीर आलम को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- सरायकेला-खरसावां – शुभेंदु महतो को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- पलामू – राजेंद्र कुमार सिन्हा को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- गिरिडीह – संजय सिंह को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- रामगढ़ – विनोद किस्कू को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।
- पाकुड़ – एजाजुल इस्लाम को संयोजक प्रमुख बनाया गया है।


