Sunday, March 15, 2026

JMM नेता पर DEO और प्रिंसिपल को धमकाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

Share

रामगढ़ न्यूज़ :जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने झामुमो के तथाकथित नेता पर अभद्र व्यवहार करने, धमकी देने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत रामगढ़ थाने में की है।डीइओ कुमारी नीलम ने थाने में आवेदन दिया है।
सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
कुमारी नीलम ने आवेदन में बताया है कि बीते 28 दिसंबर 2024 को करीब ढाई बजे डिमरा गोला निवासी रामपद सिन्हा के पुत्र श्रवण कुमार पटेल हमारे कार्यालय में प्रवेश कर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे। इस दौरान उन्होंने अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।
CM के साथ संबंधों का इस्तेमाल कर धमकाया

पटेल ने स्वयं को जेएमएम का नेता बताते हुए कथित रूप से मंत्री के प्रभाव का दिखाते हुए अद्योहस्ताक्षरी एवं कार्यालय कर्मचारियों को धमकाया।

उसने आगे धमकी दी कि वह मुख्यमंत्री के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल करके उनका तबादला किसी कनिष्ठ पद पर कर देंगे या उन्हें कॉलेज प्रिंसिपल के रूप में नियुक्त करवा देंगे। ताकि मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा सके।
श्रवण के द्वारा प्लस टू उच्च विद्यालय डीमरा में भी प्रधानाध्यापक कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ की गई तथा शिक्षकों को चमड़ी उधेड़ने की बात कही

डीइओ नीलम ने बताया कि यह ध्यान देने योग्य है कि इसी तरह की एक घटना बीते चार सितंबर 2024 को हुई थी, जिसमें पटेल द्वारा धमकी भी दी गई। इसके साथ ही कार्यालय परिसर के भीतर अनुचित आचरण किया तथा लिपिक का स्थानांतरण उनके अनुसार करने का दबाव डाला जा रहा था।
डीइओ ने बताया कि ये कोई मंत्री के संबंधी नहीं है ये सिर्फ एक बिचौलिया का काम करते हैं। इस तरह का व्यवहार, महिला अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग और धमकी देना भी उनकी गरिमा का अपमान करने का प्रयास है।
इस तरह का बार-बार और जानबूझकर किया गया कदाचार केवल सरकारी कार्यालय के कामकाज में बाधा डालना है।
कुमारी नीलम ने बताया कि श्रवण के द्वारा कहा गया है कि उनके पिता पारा टीचर हैं, उन्हें छुट्टी नहीं दी जा रही है। जबकि यह मेरे कार्य क्षेत्र से बाहर है। यह जिला शिक्षा अधीक्षक के अंदर में आता है तथा मध्याह्न भोजन की भी शिकायत की गई है।
यह भी जिला शिक्षा अधीक्षक के अंदर में आता है और उनके पिता की छुट्टी के बारे में मुझे कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुई है।लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से निराधार

श्रवण कुमार पटेल ने इस संबंध में कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से निराधार है। ऐसा कोई मामला नही हुआ है। महिला अधिकारी होने का दंभ भरकर डराने व झूठी शिकायत करने का काम किया गया है।

मामले को उलझता देखकर डीइओ ने ऐसा किया है। शिकायत के पूर्व वरीय अधिकारियों को भी लिखित शिकायत की है।

Read more

Local News