रांची: झारखंड में कक्षपाल और महिला कक्षपाल के पदों पर संविदा भर्ती के लिए प्रस्तावित वॉक-इन इंटरव्यू की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह प्रक्रिया 12 अगस्त 2026 को होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर 11 सितंबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
यह भर्ती पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों से जुड़े पात्र अभ्यर्थियों के लिए की जा रही है। निर्धारित वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग में किया जाएगा।
12 अगस्त की प्रक्रिया हुई स्थगित
कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुछ आवश्यक कारणों के चलते 12 अगस्त को निर्धारित इंटरव्यू को टाल दिया गया है। विभाग ने अभ्यर्थियों को नई तारीख के अनुसार इंटरव्यू में शामिल होने की जानकारी दी है।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि तारीख में बदलाव के अलावा भर्ती की अन्य शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
पुरानी विज्ञप्ति की शर्तें रहेंगी लागू
भर्ती से संबंधित विज्ञापन संख्या 03/जेल/2026, जो 25 जून 2026 को जारी किया गया था, में निर्धारित नियम और पात्रता शर्तें प्रभावी रहेंगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गयी है कि वे इंटरव्यू में शामिल होने से पहले विभाग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना और भर्ती विज्ञापन में दी गयी शर्तों को अच्छी तरह जांच लें।
भर्ती की जरूरी जानकारी
- पद: कक्षपाल और महिला कक्षपाल
- कुल रिक्तियां: 340
- भर्ती का आधार: संविदा
- पात्र अभ्यर्थी: भूतपूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों के अभ्यर्थी
- पहले निर्धारित इंटरव्यू: 12 अगस्त 2026
- नई इंटरव्यू तारीख: 11 सितंबर 2026
- स्थान: लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना
जिन उम्मीदवारों ने पहले निर्धारित तारीख के अनुसार इंटरव्यू की तैयारी की थी, उन्हें अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित होना होगा। तारीख बदलने के बावजूद भर्ती की बाकी शर्तें यथावत रखी गयी हैं।
अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक सूचना में दस्तावेज, पात्रता और अन्य आवश्यक निर्देशों की दोबारा पुष्टि कर लेने की सलाह दी जाती है।
