रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने B.Sc Nursing Basic और Post-Basic Entrance Exam 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 16 अगस्त को आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
चारों सेट की Answer Key उपलब्ध
JCECEB ने परीक्षा में पूछे गए प्रश्नपत्रों के चारों सेट की आंसर की जारी की है। उम्मीदवार इसे पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट के Download सेक्शन से प्राप्त कर सकते हैं।
आज शाम 5 बजे तक आपत्ति का मौका
यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर संदेह या आपत्ति है, तो वह 18 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति के साथ संबंधित उत्तर को सही साबित करने के लिए आवश्यक प्रमाण या दस्तावेज देना जरूरी होगा।
ई-मेल के जरिए कैसे भेजें आपत्ति
उम्मीदवार अपनी आपत्ति और संबंधित प्रमाण को स्कैन करके JCECEB के ई-मेल पते पर भेज सकते हैं। ई-मेल में प्रश्न संख्या और प्रश्नपत्र के सेट की जानकारी स्पष्ट रूप से देना जरूरी है।
ई-मेल: controller.jceceb@gmail.com
JCECEB कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं
अभ्यर्थी चाहें तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ आपत्ति JCECEB कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से भी जमा कर सकते हैं। पर्षद ने सलाह दी है कि आपत्ति भेजने से पहले पूरी आंसर की ध्यान से जांच कर लें और सभी आपत्तियों को व्यवस्थित तरीके से एक साथ प्रस्तुत करें।
ध्यान रखें: 18 अगस्त को शाम 5 बजे की समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
