Saturday, July 18, 2026

JFWCE 2026: परीक्षा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा 5 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें.

Share

रांची: झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा (JFWCE-2026) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की यात्रा को आसान बनाने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 19 जुलाई के अवसर पर पांच विशेष अनारक्षित ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। परीक्षा के दौरान संभावित अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य राज्य के विभिन्न हिस्सों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को समय पर और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें और इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाएं। रांची-दुमका परीक्षा स्पेशल ट्रेन धनबाद होकर भी संचालित होगी, जिससे इस रूट के अभ्यर्थियों को भी सुविधा मिलेगी।

रांची–दुमका–रांची परीक्षा स्पेशल (ट्रेन संख्या 08619/08620)

  • रांची से प्रस्थान: 19 जुलाई, रात 8:20 बजे
  • दुमका आगमन: 20 जुलाई, सुबह 5:30 बजे
  • दुमका से वापसी: 20 जुलाई, सुबह 7:45 बजे
  • रांची आगमन: 20 जुलाई, शाम 5:45 बजे

टाटानगर–हजारीबाग रोड–टाटानगर MEMU स्पेशल (08103/08104)

  • टाटानगर से प्रस्थान: 19 जुलाई, शाम 6:30 बजे
  • हजारीबाग रोड आगमन: 20 जुलाई, रात 1:15 बजे
  • वापसी: 20 जुलाई, रात 2:00 बजे
  • टाटानगर आगमन: 20 जुलाई, सुबह 8:15 बजे

रांची–पटना–रांची परीक्षा स्पेशल (08624/08623)

  • रांची से प्रस्थान: 19 जुलाई, शाम 6:30 बजे
  • पटना आगमन: 20 जुलाई, रात 2:45 बजे
  • पटना से वापसी: 20 जुलाई, सुबह 5:30 बजे
  • रांची आगमन: 20 जुलाई, दोपहर 3:15 बजे

रांची–गढ़वा रोड–रांची MEMU स्पेशल (08604/08603)

  • रांची से प्रस्थान: 18 जुलाई, शाम 5:30 बजे
  • गढ़वा रोड आगमन: 18 जुलाई, रात 11:45 बजे
  • वापसी: 19 जुलाई, रात 1:00 बजे
  • रांची आगमन: 19 जुलाई, सुबह 6:15 बजे

रांची–गढ़वा रोड–रांची MEMU स्पेशल (08602/08601)

  • रांची से प्रस्थान: 19 जुलाई, रात 7:45 बजे
  • गढ़वा रोड आगमन: 20 जुलाई, रात 1:00 बजे
  • वापसी: 20 जुलाई, रात 1:15 बजे
  • रांची आगमन: 20 जुलाई, सुबह 6:15 बजे

सभी ट्रेनें होंगी अनारक्षित

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए चलाई जा रही सभी पांच स्पेशल ट्रेनें अनारक्षित (Unreserved) श्रेणी की होंगी। इससे अभ्यर्थी बिना आरक्षण के यात्रा कर सकेंगे और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

परीक्षा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों से समय का विशेष ध्यान रखने और यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी प्राप्त करने की सलाह भी दी है.

Read more

Local News