Thursday, April 23, 2026

IPL 2026 के 33वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा.

Share

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज (23 अप्रैल) टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीम-मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)-आमने सामने होंगी. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के नाम 5-5 आईपीएल ट्रॉफी हैं. लेकिन इस सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. MI 6 मैच में 2 जीतकर जहां अंक तालिका में सातवें स्थान पर है तो वहीं CSK 6 मैच में 2 जीतकर 8वें नंबर पर है, क्योंकि उनका नेट रन रेट मुंबई से कम है.

मुंबई की टीम अपना पिछला मैच जीतकर इस मैच में उतर रही है, जब उन्होंने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी. जिससे उनके हौसले बुलंद होंगे, वहीं चेन्नई की टीम को अपने पिछले मैच में हैदराबाद से 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. आज के मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी पोजीशन और बेहतर करने की कोशिश करेंगी.

धोनी-रोहित पर होगी सबकी निगाहें
इस मैच में सबकी नजर धोनी और रोहित पर भी होगी. क्योंकि रोहित (हैमस्ट्रिंग) और धोनी (पिंडली में खिंचाव) वापसी की राह पर हैं, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या इनमें से कोई भी इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए वानखेड़े स्टेडियम में मैदान पर उतरेगा या नहीं. रोहित ने मंगलवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया लेकिन धोनी ने जमकर अभ्यास किया. इससे उनकी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में वापसी की संभावना बन गई है.

सीएसके के दो खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. बल्लेबाजी में युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए जबकि गेंदबाजी में खलील अहम भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. अब देखना ये है कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में मौका मिलता है. वहीं मुंबई इंडियंस के इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स टीम में शामिल हो गए हैं और उनकी वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी.

MI vs CSK हेड टू हेड
अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 39 मैच खेले गए हैं. जिसमें मुंबई ने 21 मैच जीते हैं जबकि चेन्नई ने 18 मैच में जीत हासिल की है. हालांकि वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने 8 मैच जीते और सीएसके ने 5 मैच जीते हैं. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने 2023 के बाद से पिछले पांच मुकाबलों में से चार जीते हैं.

MI vs CSK: दोनों टीमों के स्क्वाड
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, कृष भगत, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा.

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद.

Read more

Local News