दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने अपनी Honda CB750 Hornet और Honda XL750 Transalp को ई-क्लच के साथ अपडेट करते हुए अपने प्रीमियम BigWing पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. इसके साथ ही, कंपनी ने अपनी नई Honda CBR1000RR-R Fireblade SP को भी भारतीय बाज़ार में फिर से पेश कर दिया है, जो पिछले साल वेबसाइट से हटाई गई थी.
इसके अलावा, Honda GoldWing को भी कंपनी ने एक नया कलर ऑप्शन दिया गया है. Honda CB750 और XL750 Transalp में E-क्लच सिस्टम को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि मैनुअल ट्रांसमिशन का अनुभव तो बना रहे, लेकिन क्लच इस्तेमाल करने की ज़रूरत कम हो जाए.
Honda CB750 Hornet E-क्लच
नई Honda CB750 Hornet E-क्लच को कंपनी ने 10,49,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है, और इसे ग्रेफाइट ब्लैक कलर में पेश किया गया है. इस स्ट्रीट नेकेड मोटरसाइकिल में 755cc का पैरेलल-ट्विन इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 90.5 bhp की पावर और 75 Nm का टॉर्क प्रदान करता है.
वहीं इसकी फीचर्स लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें Showa 41 mm SFF-BP अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स, डुअल 296 mm फ्रंट ब्रेक डिस्क, कई राइडिंग मोड्स और Honda RoadSync कनेक्टिविटी वाला 5.0-इंच TFT डिस्प्ले शामिल हैं.
Honda XL750 Transalp E-क्लच
वहीं, Honda XL750 Transalp E-क्लच की बात करें तो कंपनी इस मोटरसाइकिल को 13.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है. इसमें वही इंजन और आउटपुट फ़िगर्स इस्तेमाल किए गए हैं.
मोटरसाइकिल को रॉस व्हाइट और पर्ल डीप मड ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें शोवा SFF-CA USD फ्रंट सस्पेंशन, ग्रेवल मोड समेत कई राइडिंग मोड, डुअल LED हेडलाइट्स और होंडा रोडसिंक-इनेबल्ड TFT इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे फ़ीचर्स दिए गए हैं.
Honda CBR1000RR-R Fireblade SP की वापसी
कंपनी ने Honda CBR1000RR-R Fireblade SP को एक बार फिर से भारतीय बाजार में पेश किया है. यह बाइक कंपनी की प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज का हिस्सा बन गई है, जिसकी कीमत 33,50,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है. पिछले मॉडल की तुलना में, Fireblade SP की कीमत अब 4.5 लाख रुपये ज़्यादा है.
इस मोटरसाइकिल में 1000cc का इनलाइन फोर-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 214.6 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. इस बाइक में प्रीमियम हार्डवेयर दिए गए हैं, जैसे कि Öhlins Smart-EC 3.0 सस्पेंशन, डुअल 330 mm डिस्क के साथ Brembo Stylema R फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स, Akrapovic टाइटेनियम एग्जॉस्ट और 5.0-इंच का TFT डिस्प्ले शामिल है. इस बाइक को ग्रैंड प्रिक्स रेड कलर में उतारा गया है.
Honda Gold Wing को मिला नया कलर ऑप्शन
इन अपडेट्स के अलावा, साल 2026 के लिए Honda Gold Wing अब नए ‘गन मेटल ब्लैक मेटैलिक’ कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इस लग्ज़री टूरर मोटरसाइकिल में 1,833cc का फ्लैट-सिक्स इंजन लगाया जाता है, जिसे 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन से जोड़ा जाता है, जिसमें रिवर्स और वॉकिंग-स्पीड मोड भी मिलता है.
अन्य फ़ीचर्स के तौर पर इस बाइक में इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्ट होने वाली विंडस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto इंटीग्रेशन, एयरबैग और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं. कीमत पर नजर डालें तो Honda Gold Wing की कीमत 44,30,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है.


