Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
बीसीसीएल की दीक्षा महिला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय आनन्द मेला का उद्घाटन मंगलवार को धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने किया. साथ हीं उनकी पत्नी सावित्री देवी, बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता व उनकी पत्नी मिली दत्ता ने मौजूद थे. मौके पर दीक्षा महिला मंडल की स्मारिका का विमोचन भी किया गया. मौके पर सांसद ने कहा कि बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल के प्रयास से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही. धनबाद व धन्यवाद से निकात्तम की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. सावित्री देवी ने भी दीक्षा महिला मंडल के कार्यों की सराहना की. दीक्षा महिला मंडल द्वारा उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए धनबाद पुलिस बल के दो सदस्यों को 5100 रुपये व प्रशस्ति-पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. इसमें उप पुलिस अधीक्षक (परीक्ष्यमान) अर्चना स्मृति खलको व आरक्षी, मीडिया सेल राजीव कुमार सिंह शामिल है. इसके साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए तीन विद्यार्थियों को टैबलेट व प्रशस्ति-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. इसमें शालिनी कुमारी (95.4%) , रवि रंजन पांडे (95.4%) व फिजा फातिमा (98%) आदि शामिल है आनन्द मेला में बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल की 14 महिला क्लबों की ओर से विभिन्न थीम पर आधारित स्टॉल सजाये गये थे. दीक्षा महिला मंडल का हरियाली थीम, प्रगति और मुस्कान महिला समिति का ढाबा थीम, प्रेरणा महिला समिति का पंजाबी थीम, आशा किरण समिति का पतंग और मकर संक्रांति थीम, सीआइएसएफ का मिलेट्स थीम समेत अन्य महिला समितियों की थीम आकर्षित कर रहा था. इसके अलावा, प्राइवेट उद्योगों के स्टॉल भी मेला का आकर्षण बने. इन स्टॉलों में हस्तनिर्मित उत्पाद, खाद्य सामग्री और सांस्कृतिक परिधान उपलब्ध हैं.