Saturday, April 19, 2025

CM नीतीश आज करेंगे ‘महिला संवाद’ अभियान की शुरुआत, 2 करोड़ महिलाओं तक पहुंचेगा सरकार का संदेश

Share

बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ‘महिला संवाद’ अभियान का शुभारंभ करेंगे. जिसका मकसद राज्य की करोड़ों महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है.

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ‘महिला संवाद’ अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे. इस अभियान का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. राजधानी पटना से सीएम नीतीश कुमार ने 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जो राज्य के कोने-कोने तक संदेश पहुंचाएंगे.

600 स्थानों पर आयोजित होगा महिला संवाद कार्यक्रम

अभियान के पहले दिन ही राज्य के 600 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. अगले 60 दिनों में इस अभियान के तहत पूरे बिहार में 70,000 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. खास बात यह है कि इनमें से 600 प्रचार वाहन विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे और वहां की महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगे.

2 करोड़ महिलाओं तक बनाई जाएगी सीधी पहुंच

सरकार का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से लगभग 2 करोड़ महिलाओं तक सीधी पहुंच बनाई जाए. इसमें जीविका समूह की 1.35 लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी. केवल पटना जिले में ही लगभग 1395 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रतिदिन सुबह और शाम औसतन 1200 स्थानों पर संवाद होगा.

अनेकों योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

महिला संवाद के तहत महिला सशक्तिकरण नीति 2015, शराबबंदी, आरक्षण, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह निषेध, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रा पोशाक योजना, जीविका जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. यह अभियान न सिर्फ महिलाओं को जानकारी देने का माध्यम बनेगा, बल्कि उन्हें अपनी सामाजिक भूमिका और अधिकारों के प्रति जागरूक कर सशक्त समाज की नींव रखने में मदद करेगा.

Read more

Local News