Tuesday, March 17, 2026

CBI का ED पर छापा, एक करोड़ बरामद ; ED के एक अधिकारी फरार !

Share

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उस सहायक निदेशक के परिसर में छापेमारी की है, जो बीते रविवार को एक अभियान के दौरान एजेंसी को चकमा देकर फरार हो गए थे. छापेमारी में 56 लाख रुपए कैश जब्त किया गया है. वहीं पूरी कार्रवाई के दौरान अब तक रिश्वत की रकम समेत करीब एक करोड़ रुपए कैश बरामद किया गाया. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी.

अधिकारियों ने बताया कि बीते रविवार को ईडी अधिकारी एक अभियान के दौरान सीबीआई को चकमा देकर फरार हो गया था. शिमला में तैनात ईडी के सहायक निदेशक और उनके भाई विकास दीप, जो दिल्ली में पंजाब नेशनल बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक हैं, एक व्यवसायी से कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेने चंडीगढ़ गए थे. इसके बाद उन पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया गय.

अधिकारियों के मुताबिक व्यवसायी ने जबरन वसूली के बारे में सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर एजेंसी की चंडीगढ़ इकाई ने एक योजना बनाई, इसमें शिकायतकर्ता से अधिकारी को 55 लाख रुपए कैश रिश्वत देने के लिए कहा गया और सीबीआई के अधिकारी इस पर नजर रखे हुए थे.

Read more

Local News