Friday, April 24, 2026

BSA Motorcycles India ने अपनी नई BSA Scrambler 650 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, इसकी शुरुआती कीमत 3.25 लाख रुपये है.

Share

 दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी BSA Motorcycles India ने अपनी नई BSA Scrambler 650 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अपनी इस बाइक को 3.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है.

यह मोटरसाइकिल BSA Gold Star 650 वाले प्लेटफॉर्म पर ही आधारित है. नई Scrambler 650 में अपनी क्रूज़र सिस्टर मॉडल की तुलना में डिज़ाइन में कुछ खास अंतर देखने को मिलते हैं. यह तीन कलर ऑप्शन में उतारी गई है, जिनमें Raven Black, Victor Yellow और Thunder Grey कलर शामिल हैं.

BSA Scrambler 650

नई BSA Scrambler 650 की कीमत

कलर विकल्पकीमत (एक्स-शोरूम)
Raven Black3.25 लाख रुपये
Victor Yellow3.33 लाख रुपये
Thunder Grey3.41 लाख रुपये

नई BSA Scrambler 650 का डिजाइन
मोटरसाइकिल के डिजाइन की बात करें तो, बाइक में सामने की तरफ, नई Scrambler 650 में बीक-स्टाइल मड गार्ड के साथ एक नया गोल हेडलैंप लगाया गया है, जो BSA Gold Star से अलग दिखता है. इसके अलावा इसमें एक नई रिब्ड बेंच सीट, साइड पैनल पर नंबर बोर्ड और एक छोटा, ऊंचा लगा हुआ गोल टेल लैंप भी है.

इसका एग्जॉस्ट भी BSA Gold Star की तुलना में ज़्यादा ऊपर की ओर उठाया गया है, और इसके साथ ही Scrambler में वायर-स्पोक व्हील्स (19-इंच आगे और 17-इंच पीछे) पर लिपटे हुए सेमी-नॉबी CEAT ट्यूब टायर भी लगे हैं. इस मोटरसाइकिल का व्हीलबेस 1565 mm और सीट की ऊंचाई 820 mm रखी गई है. इस मोटरसाइकिल का कर्ब वेट 208 kg है.

BSA Scrambler 650

नई BSA Scrambler 650 के फीचर्स
बाइक में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो, नई Scrambler 650 में एक ऑफ-सेट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलैंप और टेल लैंप, और हैंडलबार पर Type A और Type C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं. वहीं एक्सेसरीज़ की बात करें तो ग्राहक इस मोटरसाइकिल में सैडल बैग के लिए माउंट, एक टॉप रैक, इंजन गार्ड, हेडलैंप ग्रिल, बार-एंड मिरर और एक ब्रेस पैड जैसी एक्सेसरीज लगवा सकते हैं.

नई BSA Scrambler 650 का इंजन
बाइक में मिलने वाले इंजन की बात करें तो नई Scrambler 650 में Gold Star वाला ही 652 cc का इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 6,500 rpm पर 45 bhp की अधिकतम पावर और 4,000 rpm पर 55 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है.

बाइक में ब्रेकिंग की बात करें तो इस बाइक में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है, जिनमें Brembo कैलिपर्स और स्टैंडर्ड-फिट डुअल-चैनल ABS का फीचर मिलता है. सस्पेंशन का काम 41 mm का टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और 5-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट वाले ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर संभालते हैं.

Read more

Local News