Monday, May 25, 2026

BMW Motorrad ने नई BMW M 1000 RR Isle of Man TT एडिशन को पेश किया है. इसे सिर्फ़ 115 यूनिट तक सीमित रखा जाएगा.

Share

प्रीमियम दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad ने अपनी नई BMW M 1000 RR Isle of Man TT एडिशन को पेश किया है. यह एक लिमिटेड-रन सुपरबाइक है, जिसे 2026 में Isle of Man Tourist Trophy के 115वें आयोजन के उपलक्ष्य में बनाया गया है. यह नया एडिशन BMW M 1000 RR M Competition पर आधारित है, और इसे दुनिया भर में सिर्फ़ 115 यूनिट तक ही सीमित रखा जाएगा.

यह मोटरसाइकिल दुनिया की सबसे मशहूर रोड रेस में से एक, Isle of Man TT के साथ BMW Motorrad के लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव का जश्न मनाने के लिए उतारी गई है, और इसके साथ ही इसमें कई एडिशन-स्पेसिफिक कॉस्मेटिक और कलेक्टर-फोकस्ड एलिमेंट भी जोड़े गए हैं.

BMW M 1000 RR Isle of Man TT Edition का डिजाइन
इसके डिजाइन की बात करें तो, सबसे खास बात है कि ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन यूनी मैट पेंट फिनिश, जिसे आइल ऑफ मैन माउंटेन कोर्स से प्रेरित TT-स्पेसिफिक ग्राफिक्स के साथ मिलाया गया है. BMW का कहना है कि बाईं तरफ की फेयरिंग में सर्किट से चुने हुए बाएं कोने दिए गए हैं, जबकि दाईं तरफ TT कोर्स से दाएं मोड़ के ग्राफिक्स मिलते हैं.

New BMW M 1000 RR Isle of Man TT Edition revealed

इसके अलावा, मोटरसाइकिल में सैटिन क्रोम-फिनिश्ड एल्युमीनियम फ्यूल टैंक, ब्लैक स्विंगआर्म और मैट-फिनिश्ड कार्बन फाइबर एयरबॉक्स कवर भी लगाया गया है, जिसमें माउंटेन कोर्स ग्राफिक्स और TT की ब्रांडिंग दी गई है. दूसरे खास टच की बात करें तो इसमें ब्लैक अल्केन्टारा सीट, पिछले फ्रेम पर TT बैजिंग और टॉप योक पर अलग-अलग मिल्ड नंबरिंग शामिल हैं.

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad इस स्पेशल एडिशन के साथ कई एक्सेसरीज़ भी दी जा रही है, जिसमें M रेस कवर किट, रियर पैडॉक स्टैंड, माउंटिंग हार्डवेयर और एक डेडिकेटेड M मोटरसाइकिल मैट शामिल है, जिस पर BMW M और TT दोनों के लोगो हैं.

BMW M 1000 RR Isle of Man TT Edition का इंजन
मैकेनिकल तौर पर, Isle of Man TT एडिशन स्टैंडर्ड M 1000 RR M कॉम्पिटिशन जैसी ही है. इस सुपरबाइक में 999cc का इनलाइन-फोर इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 212 bhp की पावर देता है. इस इंजन को BMW के रेस-डेराइव्ड इलेक्ट्रॉनिक्स और एरोडायनामिक पैकेज के साथ जोड़ा गया है.

New BMW M 1000 RR Isle of Man TT Edition revealed

आइल ऑफ़ मैन TT, BMW Motorrad की रेसिंग विरासत का एक अहम हिस्सा बना हुआ है. हाल ही में, पीटर हिकमैन और डेवी टॉड जैसे BMW राइडर्स ने माउंटेन कोर्स पर BMW S 1000 RR और BMW M 1000 RR पर कई जीत हासिल की हैं, साथ ही हिकमैन ने 2023 में BMW M 1000 RR पर TT लैप रिकॉर्ड भी बनाया है.

जानकारी के अनुसार, BMW ने अभी तक कीमतों और मार्केट में उपलब्धता की घोषणा नहीं की है, हालांकि संभावना जताई जा रही है कि यह मोटरसाइकिल अपनी एक्सक्लूसिविटी और कलेक्टर अपील के कारण स्टैंडर्ड M 1000 RR से काफी प्रीमियम होगी.

Read more

Local News