इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस कारों को लेकर पूरी दुनिया में लोगों के बीच बहस रहती है, खासकर उन लोगों के बीच जो पारंपरिक कारों को ही पसंद करते हैं. अब BMW एक नया कॉन्सेप्ट पेश करने वाली है, जिसे लेकर लोगों के बीच अलग-अलग राय बन रही है और इसके डिजाइन की जानकारी सामने आती है. यह नई कार को ‘M कॉन्सेप्ट न्यू क्लास’ (M Concept Neue Klasse) के नाम से पेश किया जाएगा, और यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक M3 कार के लिए ब्रांड का नया विज़न है और इसमें कई दिलचस्प चीजें शामिल की गई हैं.
BMW M3 कॉन्सेप्ट का डिजाइन
इसकी स्टाइलिंग की बात करें तो कार में साफ़ तौर पर BMW M जैसी स्टाइलिंग देखने को मिलता है. यह कार ज़मीन के करीब और थोड़ी चौड़ी है, जिसमें बड़े व्हील आर्च और एक एग्रेसिव लुक दिया गया है, लेकिन इसकी डिटेल्स पूरी तरह से नई रखी गई हैं.
खास बात यह है कि कार के हेडलाइट्स और किडनी ग्रिल को मिलाकर एक ही यूनिट बनाई गई है, जबकि इसकी पीली लाइटिंग का स्टाइल BMW की GT रेस कारों और M Hybrid V8 से लिया गया है.

वहीं कार के रियर प्रोफाइल पर नजर डालें तो इसमें डकटेल स्पॉइलर, फ्लोटिंग डिफ्यूज़र और नई ट्रैक लाइट्स हैं, जो इस कॉन्सेप्ट को बिना ज़्यादा दिखावे के एक फ्यूचरिस्टिक लुक देती हैं.
बता दें कि BMW ने फ्रंट स्प्लिटर, बोनट वेंट और डिफ्यूज़र जैसे पार्ट्स के लिए नेचुरल फ़ाइबर कम्पोजिट का भी इस्तेमाल किया है. वहीं कार के केबिन की बात करें तो इसमें भी वही थीम अपनाई गई है. इसमें चार बकेट सीट्स, फाइव-पॉइंट हार्नेस और ड्राइवर पर फ़ोकस करने वाला लेआउट है.
BMW M3 कॉन्सेप्ट का इंटीरियर
लेकिन असली डिजाइन इस कार के केबिन में देखने को मिलता है. कार में एक या दो इलेक्ट्रिक मोटर के बजाय, BMW ने चार मोटर का इस्तेमाल किया है. इससे हर पहिये पर पावर को अलग-अलग कंट्रोल किया जा सकता है.

नई BMW M3 डायनामिक परफॉर्मेंस कंट्रोल नाम के नए सॉफ्टवेयर के साथ मिलकर काम करने वाला यह सेटअप ट्रैक्शन, कॉर्नरिंग की सटीकता और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाने के साथ-साथ रीजेनरेटिव ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को भी बढ़ाता है.
BMW M3 कॉन्सेप्ट का पावरट्रेन
BMW के इस कॉन्सेप्ट मॉडल में 800-वोल्ट का इलेक्ट्रिकल सिस्टम और 100kWh से ज़्यादा क्षमता वाला बैटरी पैक भी इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का कहना है कि इसकी नई बेलनाकार (सिलिंड्रिकल) बैटरी सेल ज़्यादा आउटपुट और तेज़ी से चार्जिंग दे सकती हैं, और बैटरी खुद कार के स्ट्रक्चर का हिस्सा बनकर उसकी मज़बूती को बढ़ाती है.

अभी इसकी पावर या प्रोडक्शन वर्जन के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक बात साफ़ है कि BMW M चाहती है कि उसका इलेक्ट्रिक भविष्य भी पेट्रोल वाली गाड़ियों के दौर जितना ही रोमांचक हो. परफॉर्मेंस कारों के शौकीन इससे सहमत होंगे या नहीं, यह अलग बात है, लेकिन यह कॉन्सेप्ट मॉडल निश्चित रूप से चर्चा का विषय बनेगा.
