Thursday, July 9, 2026

 BIHAR- कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Share

पटना में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे और उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से शुक्रवार को कैमूर रोहतास औरंगाबाद गया और बक्सर में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

पटना। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही बने होने के साथ पुरवा के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। कुछ स्थानों मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ छिटपुट वर्षा के आसार है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दो दिनों बाद बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण शुक्रवार को प्रदेश के दक्षिणी भागों के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी एवं बक्सर जिले के एक या दाे स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में तीखी धूप व पुरवा हवा के कारण दिन और रात में उमस से लोग परेशान रहे। इस दौरान बादलों की आवाजाही बनी रही। बीते 24 घंटों के दौरान पटना जिले के बिक्रम में सर्वाधिक वर्षा 84.4 मिमी दर्ज की गई।

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस व 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में प्रदेश का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

सिवान के रघुनाथपुर में 61.2 मिमी, शिवहर के तरैनी में 46.8 मिमी, शिवहर में 42.6 मिमी, बक्सर के नवानगर में 32.6 मिमी, किशनगंज में 31.4 मिमी, बक्सर के डुमराव में 30.2 मिमी , पटना के दुल्हिन बाजार में 25.6 मिमी, पूर्णिया में 19.2 मिमी, शिवहर के डुमरी में 18.6 मिमी, रोहतास के दिनारा में 18.2 मिमी, बक्सर के सिमरी में 14.2 मिमी, पटना के नौबतपुर में 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं, किशनगंज के तैबपुर में 12.2 मिमी, पटना के बिहटा में 12.2 मिमी, किशनगंज के दिघलबैंक में 11.4 मिमी, पूर्णिया के बैसा में 10.4 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 8.6 मिमी, पटना के मनेर में 6.5 मिमी, पूर्णिया के भवानीपुर में 6.4 मिमी, भागलपुर के नौगछिया में 6.2 मिमी एवं वैशाली के हाजीपुर में पांच मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना35.529.2
गयाजी34.428.0
भागलपुर35.728.8
मुजफ्फरपुर35.228.6

Read more

Local News