Monday, July 6, 2026

Bihar Weather: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Share

बिहार के कई जिलों में मानसून सक्रिय है। पटना सहित कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने समस्तीपुर वैशाली बेगूसराय दरभंगा सीतामढ़ी और सुपौल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पटना में उमस भरी गर्मी रही जबकि पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।

पटना। राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसून का असर दिखेगा। पटना समेत अन्य हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ गरज के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के छह जिलों समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, दरभंगा, सीतामढ़ी और सुपौल में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि का अनुमान है।

रविवार को पटना और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ उमस भरी गर्मी का असर बना रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना जिले के समस्तीपुर, लखीसराय, भभुआ, मुजफ्फरपुर, गया, बांका, खुसरूपुर, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, जमुई, पूर्णिया और रोहतास जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।

Read more

Local News