बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए एनडीए की ओर से जदयू उम्मीदवार ललन प्रसाद ने नामांकन कर दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अतिरिक्त दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे। इसके अलावा एनडीए गठबंधन के वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे। ललन प्रसाद नीतीश कुमार के काफी पुराने साथी रहे हैं। वह धानुक जाति से आते हैं।



