Monday, March 16, 2026

Bihar Budget 2025: इस बार के बजट में बिहार को क्या-क्या मिल सकता है? इन मुद्दों पर फोकस रहने की संभावना

Share

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में बजट के दौरान इसे विशेष ध्यान रखा जाएगा। बजट में महिलाओं युवाओं और अनुसूचित जाति आदि के लिए प्रत्यक्ष लाभ वाली घोषणाओं की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही नियुक्ति व रोजगार युवा व महिला सशक्तीकरण विभिन्न वर्गों का कल्याण आधारभूत संरचना स्वास्थ्य शिक्षा आदि पर बजट में फोकस होगा।

आर्थिक विकास को गति देने के साथ बिहार सरकार की प्राथमिकता में लोक-कल्याण शुरू से ही रहा है। ऐसे में बिहार के अगले बजट का जनोन्मुखी होना अप्रत्याशित नहीं होगा, क्योंकि इस वर्ष विधानसभा का चुनाव भी है। वित्त विभाग में कुछ इसी लक्ष्य के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट की तैयारी चल रही है।कल्याणकारी योजनाओं के साथ आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य व शिक्षा प्रक्षेत्र के लिए उदार हृदय से आवंटन की संभावना जताई जा रही।3 लाख करोड़ से ज्यादा का बजटमहिलाओं के साथ युवा वर्ग के लिए सरकार पहले से ही प्रतिबद्ध है। ऐसे में संभव है कि बजट का आकार तीन लाख करोड़ से अधिक का हो सकता है। चालू वित्तीय वर्ष (2024-25) का बजट 2.78 लाख करोड़ का रहा है।

Read more

Local News