राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने अपनी समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने वाले 52 राजस्व अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें पांच अपर समाहर्ता, 15 डीसीएलआर और 32 सीओ शामिल हैं, जिन्होंने सात और आठ मई को हुई बैठक में बिना पूर्व सूचना के भाग नहीं लिया था। यह कार्रवाई विभाग के कार्यों की प्रमंडलीय समीक्षा के दौरान की गई।
पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार के मंत्री संजय सरावगी की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित राजस्व सेवा के 52 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें पांच अपर समाहर्ता, 15 डीसीएलआर और 32 सीओ हैं।
सात और आठ मई को दो चरणों में मंत्री ने विभाग के कार्यों की प्रमंडलीय समीक्षा की थी। इनमें ये अधिकारी शामिल नहीं हुए। अनुपस्थिति की पूर्व सूचना भी नहीं दी। जिन अपर समाहर्ताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया है, उनमें नालंदा, गोपालगंज, अररिया, बक्सर और पूर्वी चंपारण के अपर समाहर्ता शामिल हैं।
बिहारशरीफ, राजगीर, हिलसा, औरंगाबाद, दाउदनगर, बेगूसराय, मंझौल, बखरी, पूर्णिया सदर, बनमंखी, धमदाहा, मनिहारी, मधेपुरा और उदाकिशनगंज के डीसीएलआर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनके अलावा 32 सीओ को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
ये अंचल हैं-
बेलागंज (गया), मखदुमपुर (जहानाबाद), दिघवारा,बड़हरिया (सारण) मंझा (गोपालगंज), बलिया (बेगूसराय), बरहट (जमुई), बरबीघा एवं घाट कुशुम्भा (शेखपुरा),पीरो (भोजपुर) पटना सिटी (पटना), विक्रमगंज (रोहतास), गायघाट (मुजफ्फरपुर), वैशाली एवं चेहरा कला (वैशाली),अरेराज, पहाड़पुर एवं संग्रामपुर (पूर्वी चम्पारण) खरीक (भागलपुर), बरहट एवं बेलहर (बांका) पूर्णिया पूर्वी,डगरुआ (पूर्णिया), पलासी, सिकटी एवं नरपतगंज (अररिया), दण्डखोड़ा, फलका, हसनगंज, कोड़ा एवंकदवा (कटिहार), जाले एवं, बेनीपुर (दरभंगा)।


