Tuesday, March 17, 2026

Bihar: बिहार की राजनीति में नया मोड़; चर्चित खान ब्रदर्स लोजपा में शामिल, चिराग पासवान ने किया जोरदार स्वागत

Share

Siwan Politics: लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने मंच से खान ब्रदर्स का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि रईस खान और अयूब खान के लोजपा में आने से इस क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी

कड़ाके की ठंड के बीच सीवान की राजनीति ने गर्मी पकड़ ली है। चर्चित खान ब्रदर्स अयूब खान और रईस खान ने बुधवार 15 जनवरी को लोजपा (रामविलास) का दामन थाम लिया। लोजपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सहूलि गांव बुलाकर दोनों भाइयों ने पार्टी में शामिल होने का औपचारिक एलान किया। इस मौके पर चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया गया, जहां उन्हें चांदी जैसा दिखने वाला मुकुट पहनाया गया और तलवार भेंट की गई

चिराग पासवान का जोरदार स्वागत
सहूलि गांव में चिराग पासवान के आगमन पर खान ब्रदर्स ने जोरदार स्वागत किया। अयूब खान और रईस खान ने मंच पर चिराग पासवान के दोनों ओर खड़े होकर उन्हें घेर रखा था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही, जिसने जोश और उत्साह के साथ खान ब्रदर्स के इस कदम का समर्थन किया।

Read more

Local News