नई Renault Duster को हाल ही में Bharat New Car Assessment Programme (BNCAP) ने क्रैश टेस्ट किया है. इसमें एडल्ट और बच्चों दोनों की सुरक्षा (Adult and Child Occupant Protection) की कैटेगरी में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. बता दें कि नई Renault Duster को मार्च 2026 में लॉन्च किया गया था. यह उस मशहूर नाम की वापसी का प्रतीक है, जिसने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट को एक नई पहचान दी थी.
नया मॉडल एक बोल्ड नए डिज़ाइन, नए इंटीरियर और नए टर्बो-पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में उतारी गई. ध्यान देने वाली बात यह है कि ये नई सेफ्टी रेटिंग्स उन वेरिएंट्स पर लागू होती हैं, जिनमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (MT और DCT दोनों) लगे हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि ये रेटिंग्स स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड मॉडल्स पर भी लागू होंगी.
एडल्ट ऑक्यूपेंट्स की सुरक्षा
Adult Occupant Protection की बात करें तो नई Renault Duster को 32.00 में से 30.49 पॉइंट्स मिले, जो लगभग एक परफेक्ट स्कोर है. Frontal Offset Deformable Barrier Test में इस कार ने 16.00 में से 14.49 पॉइंट्स हासिल किए, जबकि इस SUV ने Side Movable Deformable Barrier Test में 16.00 में से पूरे 16.00 पॉइंट्स हासिल किए. Side pole impact test के नतीजे ‘OK’ रहे.
चाइल्ड ऑक्यूपेंट्स की सुरक्षा
इसके अलावा, ‘चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन’ कैटेगरी पर नजर डालें तो, इस कार ने 49.00 में से 45.00 पॉइंट्स हासिल किए. इसमें 24.00 में से 24.00 का एकदम सही डायनामिक स्कोर, 12.00 में से 12.00 का ‘चाइल्ड रिस्ट्रेंट सिस्टम’ इंस्टॉलेशन स्कोर, और 13.00 में से 9.00 का व्हीकल असेसमेंट स्कोर शामिल है.

नई Renault Duster के सेफ्टी फीचर्स
नई Renault Duster में कई सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए जाते हैं, जिनमें छह एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट शामिल हैं. इसमें 17 फीचर्स वाला Level 2 ADAS पैकेज भी दिया गया है, जिसमें लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग शामिल हैं. इसके अलावा, इस कार में 360-डिग्री कैमरा सिस्टम और पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं.


