Wednesday, April 15, 2026

Bareilly News: तेल व्यापारी के घर से दो लाख रुपये और मोबाइल उड़ाए

Share

बरेली। भाजपा नेता राकेश बूबना के भाई तेल व्यापारी रविकांत बूबना के घर से चोरों ने दो लाख रुपये और दो मोबाइल चोरी कर लिए। व्यापारी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

श्यामगंज निवासी रविकांत बूबना ने बताया कि शनिवार रात साढ़े बारह बजे चोरों ने उनके घर में घुसकर दूसरे कमरे से दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने उनके व उनकी पत्नी के दो मोबाइल फोन भी चोरी कर ले गए। रविकांत के बेटे दिव्यांश बूबना ने बताया कि माता-पिता रात में दो से तीन बार जागते हैं पर उस रात उन्हें ऐसी गहरी नींद आई जो वह सुबह छह बजे जागे। उन्होंने अंदेशा जताया कि चोरों ने माता पिता को कोई नशीली चीज सुंघा दी जो उन्हें कुछ पता नहीं चला। छत के रास्ते चोर फाइबर काटकर घर में घुसे थे। रविकांत की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Read more

Local News