Friday, April 10, 2026

Bareilly News: जनरेटर बेचने का सौदा तय कर व्यापारी से लाखों ठगे

Share

बरेली। जनरेटर बेचने का सौदा कर साइबर ठगों ने शहर के व्यापारी से लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में ठगों ने अपने नंबर बंद कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

राधेश्याम एन्क्लेव निवासी राघव अग्रवाल की फर्म बजरंगी एजेंसीज जनरेटर और सोलर उपकरणों का व्यापार करती है। 11 दिसंबर को राघव के नंबर पर सूरज राणा नाम से कॉल आई थी। राघव के मुताबिक सूरज ने खुद को काशीपुर की आरके इंडस्ट्रीज का एकाउंटेंट बताते हुए कहा कि उनकी फर्म ने नया बड़ा जनरेटर खरीदा है, इसलिए तीन-चार छोटे जनरेटर बेच रहे हैं। सूरज ने जनरेटर के फोटो और फर्म के मालिक आरबी सिंह का नंबर भेज दिया। आरबी सिंह से राघव की बात हुई तो उसने 11.30 लाख में सभी जनरेटरों का सौदा तय कर लिया। इसके बाद उसने फर्म का लेटर पैड और खाता नंबर भेज दिया। राघव ने 11.30 लाख रुपये बताए गए खातों में डाल दिए। इसके बाद सूरज राणा और आरबी सिंह ने अपने नंबर बंद कर लिए। इसके बाद राघव को ठगी का अहसास हुआ।

Read more

Local News