Friday, May 22, 2026

Bajaj Auto ने अपनी लोकप्रिय Pulsar सीरीज की Bajaj Pulsar N160 का नया वेरिएंट प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है.

Share

 स्वदेशी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने अपनी लोकप्रिय Pulsar सीरीज की Bajaj Pulsar N160 का नया वेरिएंट प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है. इस मोटरसाइकिल को कंपनी ने 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है. Pulsar N160 के नए वेरिएंट में प्रीमियम हार्डवेयर और फीचर्स शामिल किए गए हैं.

इन बदलावों का उद्देश्य Bajaj Pulsar फैमिली में एक ज़्यादा स्पोर्टी और ज़्यादा आकर्षक प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल देना है. गोल्ड-फिनिश्ड अपसाइड-डाउन फोर्क्स, डुअल-चैनल ABS और एक असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स के साथ, कंपनी का कहना है कि नई Bajaj Pulsar N160 उन राइडर्स के लिए डिज़ाइन की गई है, जो अपनी मोटरसाइकिल से ज़्यादा चाहते हैं.

New Bajaj Pulsar N160

नई Bajaj Pulsar N160 के हार्डवेयर
नई Bajaj Pulsar N160 के हार्डवेयर की बात करें तो इसमें 37 mm गोल्ड-फिनिश्ड अपसाइड-डाउन फोर्क्स, तीन मोड वाला डुअल-चैनल ABS, एक असिस्ट और स्लिपर क्लच, ब्लूटूथ से जुड़ा रिवर्स LCD डिस्प्ले और LED DRLs के साथ बाई-डायरेक्शनल LED प्रोजेक्टर हेडलाइट दी गई हैं.

Bajaj Auto से मिली जानकारी के अनुसार, नई Pulsar N160 के नए वेरिएंट को स्पोर्टी परफॉर्मेंस, कॉन्फिडेंट ब्रेकिंग और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो कस्टमर्स को ज़्यादा आसान प्रीमियम स्पोर्टी कम्यूटर देता है.

नई Bajaj Pulsar N160 का इंजन
मैकेनिकल तौर पर, नई Pulsar N160 में कोई बदलाव नहीं किया गया है, और इसमें 164.82cc, टू-वॉल्व, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया गया है. यह इंजन 8,750 rpm पर 15.8 bhp की पावर और 6,750 rpm पर 14.65 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है. इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, और यह असिस्ट व स्लिपर क्लच के साथ आता है.

मोटरसाइकिल में ब्रेकिंग के लिए 300 mm का फ्रंट डिस्क और 230 mm रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है, जिसमें तीन मोड वाला डुअल-चैनल ABS मिलता है. नई Bajaj Pulsar N160 का कर्ब वेट 152 kg है और इसमें 14-लीटर का फ्यूल टैंक और 795 mm की सीट हाइट दी गई है.

New Bajaj Pulsar N160

नई Bajaj Pulsar N160 की कीमत
नई Pulsar N160 को कई वेरिएंट में उतारा गया है, जिसकी कीमत सिंगल-चैनल ABS वेरिएंट के लिए 1.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. वहीं, इसके दूसरे वर्जन में डुअल-चैनल ABS, USD के साथ डुअल-चैनल ABS, और स्प्लिट-सीट के साथ डुअल-चैनल ABS वेरिएंट शामिल हैं.

भारतीय बाजार में इस बाइक के प्रतिद्वंद्वियों की बात करें तो नई Bajaj Pulsar N160 का मुकाबला TVS Apache RTR 160, Yamaha FZ, Hero Xtreme 160 4V और Suzuki Gixxer जैसे प्रतिद्वद्वियों से होता है.

Read more

Local News