Wednesday, June 10, 2026

Audi ने अपनी फ्लैगशिप SUV, Audi Q7 की तीसरी जेनरेशन से पर्दा उठा दिया है.

Share

 लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi ने अपनी फ्लैगशिप SUV, Audi Q7 की तीसरी जेनरेशन से पर्दा उठा दिया है, जिसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इसमें नया एक्सटीरियर, एडवांस्ड डिजिटल लाइटिंग टेक्नोलॉजी, बेहतर इंटीरियर पैकेजिंग और इलेक्ट्रिफाइड V6 डीज़ल पावरट्रेन जैसे बदलाव किए हैं. इस कार को जून 2026 में जर्मनी में बिक्री के लिए उतारा जाएगा. नई Audi Q7 को 87,900 यूरो यानी लगभग 88 लाख रुपये रखी जाएगी.

नई-जनरेशन Audi Q7 का एक्सटीरियर डिजाइन
कार में होने वाले सबसे बड़े विज़ुअल बदलावों की बात करें तो इसका लुक ज़्यादा अपराइट रखा गया है. इसमें चौड़ी ‘सिंगलफ़्रेम ग्रिल’ लगाई गई है और सड़क पर इसकी मौजूदगी ज़्यादा दमदार लगती है. Audi का कहना है कि SUV का आकार-प्रकार तो वही है, लेकिन इसमें ऊंची शोल्डर लाइन और नए डिज़ाइन वाले फ्रंट फ़ेशिया के साथ ज़्यादा आकर्षक डिज़ाइन मिलता है.

नई जनरेशन Q7 में लाइटिंग पर काफी फोकस किया गया है. कार के ऑप्शनल डिजिटल मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स में माइक्रो-LED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो हाई-रिज़ॉल्यूशन लाइट पैटर्न बनाने में सक्षम हैं.

Third-generation Audi Q7

वहीं, तीसरी जनरेशन की डिजिटल OLED टेल-लैंप्स में कम्युनिकेशन लाइटिंग फ़ंक्शन और आठ-लेवल तक चुनने लायक डिजिटल लाइट सिग्नेचर की सुविधा मिलती है. Audi ने कार में डोर प्रोजेक्शन लाइट्स भी जोड़ी हैं, जो गाड़ी में बैठने या उससे बाहर निकलने पर ज़मीन को रोशन करती हैं.

नई-जनरेशन Audi Q7 का इंटीरियर
नई Audi Q7 को डिफ़ॉल्ट तौर पर पांच-सीटर कॉन्फिगरेशन के तौर पर पेश किया जाता है, लेकिन खरीदार छह या सात-सीटिंग वाले लेआउट का विकल्प भी चुन सकते हैं. पहली बार, दूसरी लाइन में दो अलग-अलग सीटें लगवाई जा सकती हैं, जिससे छह-सीट वाला वर्जन तैयार किया जा सकता है.

Third-generation Audi Q7

वहीं सात-सीटिंग वाला लेआउट भी पेश किया जाएगा, और इसमें बच्चों की तीन सीटें लगाई जा सकती हैं. कार में सभी सीटें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल हैं. कार में प्रैक्टिकैलिटी पर भी ध्यान दिया गया है. 5-सीट वाले मॉडल में 806 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है, जो दूसरी लाइन की सीटों को फोल्ड करने पर 2,075 लीटर तक बढ़ जाता है. वहीं 7-सीट वाले वर्जन में दूसरी लाइन के पीछे 722 लीटर तक और पहली लाइन के पीछे 1,980 लीटर तक का स्पेस मिलता है.

नई-जनरेशन Audi Q7 के फीचर्स
नई Audi Q7 के केबिन में Audi का कर्व्ड OLED-बेस्ड MMI पैनोरमिक डिस्प्ले, प्राइवेसी मोड वाला स्टैंडर्ड पैसेंजर डिस्प्ले और हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है. कार के ग्राहकों को Audi एप्लीकेशन स्टोर का एक्सेस भी मिलता है, जबकि Audi असिस्टेंट वॉयस कंट्रोल सिस्टम गाड़ी के फंक्शन्स, नेविगेशन और आम सवालों को संभाल सकता है. इसके साथ ही, ज़रूरत पड़ने पर इसमें ChatGPT इंटीग्रेशन का फीचर भी मिलेगा.

Third-generation Audi Q7

इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इस कार में 22 स्पीकर और 1,360 वॉट तक के आउटपुट वाला Bang & Olufsen 4D ऑडियो सिस्टम, दो स्मार्टफ़ोन के लिए वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, एक ऑप्शनल डैशकैम और स्विच करने योग्य ट्रांसपेरेंसी वाला पैनोरमिक सनरूफ शामिल है, जो अलग-अलग हिस्सों में पारदर्शी से अपारदर्शी हो सकता है.

नई-जनरेशन Audi Q7 का नया इंजन लाइनअप
लॉन्च के समय Audi Q7 को एक ही डीज़ल इंजन के दो वर्जन में बेचा जाएगा. कार के ज़्यादा पावर वाले वर्जन में 295 bhp पावर और 630 Nm का टॉर्क आउटपुट मिलता है, जबकि कम पावर वाले वर्जन में 242 bhp का पावर और 500 Nm का टॉर्क आउटपुट मिलता है.

बेहतर थ्रॉटल रिस्पॉन्स के लिए दोनों इंजन विकल्पों में इलेक्ट्रिक-पावर्ड कंप्रेसर का इस्तेमाल किया गया है. Audi का कहना है कि MHEV प्लस सिस्टम थोड़े समय के लिए 24 bhp तक की अतिरिक्त पावर दे सकता है.

Read more

Local News