नई दिल्ली: आज आसुस ने अपना नया प्रीमियम बिजनेस लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसका नाम ExpertBook Ultra है. यह लैपटॉप सिर्फ तेज परफॉर्मेंस या आकर्षक डिज़ाइन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मजबूती और भरोसेमंद उपयोग को भी प्राथमिकता देता है. आज के तेजी से बदलते वर्किंग एनवायरमेंट में प्रोफेशनल्स को ऐसे डिवाइस की जरूरत होती है, जो लंबे समय तक बिना किसी समस्या के काम कर सके और इसी सोच के साथ इस लैपटॉप को तैयार किया गया है.
ExpertBook Ultra को US मिलिट्री ग्रेड MIL STD 810H सर्टिफिकेशन मिला हुआ है. इसका मतलब है कि यह डिवाइस कठिन परिस्थितियों में भी मजबूती से काम कर सकता है. इसे 11 अलग-अलग परिस्थितियों में 24 कठोर टेस्ट्स से गुजारा गया है, जिनमें काफी ज्यादा तापमान, झटके और कंपन जैसी स्थितियां शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि इसका डिजाइन ऐसा है जो डेली-लाइफ के उपयोग में लंबे समय तक टिकाऊ साबित होगा.

नए लैपटॉप की खास बातें
इस लैपटॉप की सबसे खास बात इसका मजबूत बाहरी ढांचा है. इसे AZ31B मैग्नीशियम-एल्यूमीनियम एलॉय से बनाया गया है, जो आमतौर पर एयरोस्पेस और फॉर्मूला 1 जैसी हाई-परफॉर्मेंस इंडस्ट्री में इस्तेमाल होता है. इसके साथ ही इसमें नैनो सिरेमिक कोटिंग दी गई है, जिसकी हार्डनेस 9H रेटिंग तक है. इससे लैपटॉप न केवल हल्का बल्कि बेहद मजबूत भी बन जाता है.
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह डिवाइस किसी से पीछे नहीं है. इसमें लेटेस्ट Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो एक पावरफुल GPU और एडवांस NPU के साथ आता है. इसका सबसे हल्का वेरिएंट सिर्फ 0.99 किलोग्राम वजन का है, जो इसे यात्रा करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है.

ASUS का यह नया लैपटॉप खासतौर पर CXOs, बिजनेस लीडर्स और उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिन्हें अपने काम के लिए भरोसेमंद और पोर्टेबल डिवाइस की जरूरत होती है.
| ASUS ExpertBook Ultra की स्पेसिफिकेशन्स | |
|---|---|
| वजन और डाइमेंशन्स | 990g; 10.9 mm थिकनेस |
| बिल्ड और ड्यूरेबिलिटी | AZ31B मैग्निज़ियम-एलूमिनियम एलॉय; PEO + Nano Ceramic coating; 3× harder than rivals; scratch और अब्रेशन रेसिस्टेंट |
| सर्टिफिकेशन | यूएस मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H); 11 कैटेगिरी में कुल 24 टेस्ट्स (ऊंचाई, तापमान, वाइब्रेशन, सोलर रेडिएशन आदि) |
| स्ट्रक्चरल स्ट्रेंथ | कब्ज़ों (Hinges) का 20 वर्षों तक टेस्ट किया गया; बाहरी पैनल 25 किलोग्राम का दबाव झेल सकता है. |
| डिस्प्ले | 3K Tandem OLED; 1400 निट्स तक की HDR ब्राइटनेसकॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस (100 किलोग्राम प्रेशर रेसिस्टेंस)गोरिल्ला मैट एंटी-रिफ्लेक्टिंग कोटिंग |
| प्रोसेसर | Intel Core Ultra X9 Series 3 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Windows 11 Pro |
| ग्राफिक्स | Built-in Intel Arc GPU; 50W TDP तक का सपोर्ट |
| मेमोरी | 64 GB LPDDR5x तक |
| कनेक्टिविटी | WiFi 7 |
| एआई क्षमताएं | 16 CPU कोर तक; NPU 5 + X3 GPU; 180 TOPS AI परफॉर्मेंस; डेडिकेटेड की के साथ Copilot+ PC |
| बैटरी | 70W बैटरी; एक बार चार्ज करने पर 19 घंटे तक; 26 घंटे वीडियो प्लेबैक; 30 मिनट में फ़ास्ट चार्जिंग |
| पोर्ट्स | 2 × Thunderbolt; 2 × USB-A; 1 × HDMI; 1 × 3.5mm headphone jack with DAC |
नए आसुस लैपटॉप की कीमत
कंपनी के अनुसार, यह लैपटॉप भारत के प्रोफेशनल्स और छोटे-मध्यम व्यवसायों के लिए एक मजबूत और मल्टीपरपज़ सॉल्यूशन साबित होगा. कीमत की बात करें तो ExpertBook Ultra की शुरुआती कीमत 1,49,990 रुपये रखी गई है, जबकि Intel Core Ultra X7 Series 3 मॉडल की कीमत 2,39,990 रुपये से शुरू होती है.

इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है और 29 अप्रैल से इसकी बिक्री शुरू होगी. इसके साथ बैंक ऑफर्स, EMI विकल्प, एक साल की Flipkart Black मेंबरशिप और McAfee+ Premium सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. इसके अलावा पांच साल की ऑन-साइट वारंटी और एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन इसे और भी खास बनाते हैं.


