Tuesday, March 17, 2026

Art Carnival : पटना जू में जुटे 250 कलाकारों ने दिखाया हुनर, इनके बीच पहुंचे पवन-नीरद जैसे नामी कार्टूनिस्ट

Share

Patna Zoo : नए साल पर पटना जू पहुंचकर मस्ती खूब हुई, लेकिन सोमवार को ऐसी ही मस्ती के बीच गंभीर कलाकारी भी देखने को मिली। इन कलाकारों का उत्सावर्द्धन करने के लिए पवन, नीरद जैसे कार्टूनिस्ट भी पहुंचे हुए थे।

रविवार को पटना के चिड़ियाघर में आयोजित लूंस कार्निवल में कला की जबरदस्त प्रदर्शनी हुई। इसमें “केन यू बीट मजनू भाई?” आर्ट प्रतियोगिता में करीब 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कला संस्कृति विभाग के सचिव दयानिधान पाण्डेय ने युवाओं के मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ऐसा आयोजन हमारे शहर के कलाकारों को एक अच्छा मंच प्रदान करता है। जल्द ही कला संस्कृति विभाग भी टीम के साथ मिल कर बच्चों के लिए ऐसा आयोजन करेगा। कॉमिक कार्टून के जाने माने नाम नीरद जी भी इस प्रतियोगिता के हिस्सा बने।

इस आयोजन के मुख्य जज कार्टूनिस्ट पवन टून, मशहूर कार्टूनिस्ट नीरद, आर्टिकला की फाउंडर स्नेहा और बिहार कला पुरस्कार से सम्मानित नीतू सिंह थे जिन्होंने इस कॉन्टेस्ट के विजेता का चयन किया। इस आयोजन के प्रथम विजेता शुभम राज को ₹10,000 का नगद पुरस्कार, ग्राफिक डिजाइनिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट मिला, वहीं प्रथम रनरअप अनुज कुमार को ₹6000/- और दूसरे रनरअप संदीप कुमार को ₹4000/- का नगद पुरस्कार और सर्टिफिकेट मिला। इस प्रतियोगिता के अन्य 3 प्रतिभागी ईशा, किशन व अंकित, जिन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन कर कॉन्टेस्ट के स्तर को बढ़ाया उन्हें ₹1000/- का नगद पुरस्कार और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से नवाज़ा गया। लूंस कार्निवल के आयोजक और फाउंडर्स मीनाक्षी और शाकांक्ष ने कहा – हमारा उद्देश्य बिहार के कलाकारों को एक अच्छा प्लेटफॉर्म देना है ताकि वो अपना रुझान कला के तरफ रखे और एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट इंडस्ट्री का निर्माण हो। 2018 में स्थापित लूंस एक क्रिएटिव कंपनी है जो कॉरपोरेट डिजाइन, प्रिंट एंड मार्केटिंग के लिए जानी जाती है।

Read more

Local News