Saturday, July 11, 2026

Accident; आरा के ट्रैफिक थाने में तैनात SI की मौत; चालक घायल

Share

भोजपुर जिले में आरा-बक्सर हाईवे पर एक ट्रक और कार की टक्कर में एक एसआई की मौत हो गई। मृतक मों जलालुद्दीन खां आरा के ट्रैफिक थाना में कार्यरत थे और बक्सर जिले के निवासी थे। दुर्घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा मोड़ के पास हुई जब एसआई आरा से बक्सर जा रहे थे। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-बक्सर हाईवे पर इटवा मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई।

हादसे में कार पर सवार एक एसआई की मौत हो गई। जबकि,चालक घायल हो गया। मृतक मों जलालुद्दीन खां मूल रूप से बक्सर जिले के सातो सिमरी क्षेत्र के निवासी थे। आरा के ट्रैफिक थाना में कार्यरत थे।

Read more

Local News