Wednesday, July 29, 2026

श्रावणी मेला के दौरान धनबाद–पटना इंटरसिटी का फतुहा और अथमलगोला में रहेगा अस्थायी ठहराव.

Share

धनबाद: श्रावणी मेला के मद्देनजर श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक यह ट्रेन फतुहा और अथमलगोला स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव करेगी।

रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13331 धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस अथमलगोला स्टेशन पर दोपहर 3:04 बजे पहुंचेगी और 3:06 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन फतुहा स्टेशन पर 3:42 बजे पहुंचेगी तथा 3:44 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 13332 पटना–धनाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस फतुहा स्टेशन पर सुबह 8:53 बजे पहुंचेगी और 8:55 बजे रवाना होगी। वहीं, अथमलगोला स्टेशन पर इसका निर्धारित आगमन 9:38 बजे और प्रस्थान 9:40 बजे होगा।

रेलवे का कहना है कि यह अस्थायी ठहराव श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करने वाले कांवरियों और अन्य यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। इससे मेला अवधि में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में अतिरिक्त सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

Read more

Local News