Monday, July 6, 2026

Toyota अपने अपडेटेड Hilux पिकअप ट्रक को 28 जुलाई को भारत में लॉन्च करने वाली है.

Share

पिछले साल दुनिया भर में Toyota के पिकअप ट्रक Hilux को पूरी तरह से अपडेट करने के बाद उतारा गया था. अब Toyota अपने अपडेटेड Hilux पिकअप ट्रक को 28 जुलाई को भारत में लॉन्च करने वाली है, जो इसकी नौवीं-जेनरेशन मॉडल है. इस अपडेट में नई स्टाइलिंग, पूरी तरह से बदला हुआ केबिन और ज़्यादा टेक व सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं, जबकि भरोसेमंद डीज़ल पावरट्रेन के जारी रहने की संभावना है.

नई-जनरेशन Toyota Hilux का एक्सटीरियर
न्यू-जेन Toyota Hilux के एक्सटीरियर की बात करें तो यह अपने पुराने मॉडल्स के मुकाबले काफी अलग और ज़्यादा शार्प दिखाई देता है. इसके फ्रंट में लेयर्ड डिज़ाइन मिलता है, जिसमें पतले LED हेडलैंप्स लगाए गए हैं, जो एक ब्लैक ट्रिम पीस से जुड़े हैं. इस ट्रिम पीस पर Toyota लिखा हुआ है.

इसकी ग्रिल अब पहले से नीचे है और इसमें रेक्टैंगुलर मेश पैटर्न दिया गया है, जिसके दोनों तरफ़ तिकोने एयर वेंट्स हैं. इसका बंपर भी काफ़ी डिटेलिंग वाला है, जिसमें मोटी काली क्लैडिंग, बीच में बड़ा एयर इनटेक, फॉग लैंप्स और एक साफ़ दिखने वाली स्किड-प्लेट शामिल है.

New-Gen Toyota Hilux

साइड से देखने पर भी इसका लुक काफी मज़बूत लगता है, जिसकी वजह हैं, इसके ज़्यादा चौकोर व्हील आर्च, वहीं पीछे की तरफ़ वर्टिकली लगे LED टेल लैंप और टेलगेट पर उभरा हुआ टोयोटा का नाम दिया गया है.

नई-जनरेशन Toyota Hilux का इंटीरियर और फीचर्स
इसके इंटीरियर पर नजर डालें तो यहां बदलाव और भी बड़े देखने को मिलते हैं. इसके डैशबोर्ड का डिज़ाइन Toyota की नई SUVs जैसा ही है, जिसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच की फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन मुख्य आकर्षण हैं. अच्छी बात यह है कि क्लाइमेट सिस्टम और ऑफ़-रोड फ़ंक्शंस के लिए फ़िज़िकल कंट्रोल्स को बनाए रखा गया है, न कि उन्हें इंफोटेनमेंट मेन्यू के अंदर छिपा दिया गया है.

Toyota ने नई Hilux में कई तरह के सेफ्टी और ADAS फीचर्स भी दिए गए हैं. दुनिया भर में इस पिकअप में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, प्रोएक्टिव ड्राइविंग असिस्ट, लो-स्पीड एक्सेलेरेशन सप्रेशन और इमरजेंसी ड्राइविंग स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं, और उम्मीद जताई जा रही है कि ये सभी फीचर्स भारत में बिकने वाले मॉडल में भी शामिल किए जाएंगे.

नई-जनरेशन Toyota Hilux का पावरट्रेन
माना जा रहा है कि पिकअप ट्रक में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं होगा. भारत आने वाली नई-जनरेशन Toyota Hilux में 2.8-लीटर का डीज़ल इंजन इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ-साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप भी मिलता है, जो पहले से ही Fortuner में देखा जा चुका है.

New-Gen Toyota Hilux

इसके अलावा, Toyota का दावा है कि नौवीं-जेनरेशन की Toyota Hilux की पेलोड क्षमता एक टन तक और टोइंग क्षमता 3,500 किलोग्राम तक है. इसका मौजूदा, आठवें-जेनरेशन वाला मॉडल मार्च 2022 में आया था और इसने बाज़ार में अपनी एक खास जगह बना ली है. उम्मीद जताई जा रही है कि नई Hilux की कीमत इसके पिछले मॉडल से ज़्यादा होगी. पिछले मॉडल की कीमत अभी 28.52 लाख रुपये से 36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.

Read more

Local News