Thursday, July 2, 2026

चावल बाजार में सुपर और सोनम धान की कमी के कारण पटना सहित बिहार में चावल की कीमतों में वृद्धि हुई है।

Share

चावल बाजार में सुपर और सोनम धान की कमी के कारण पटना सहित बिहार में चावल की कीमतों में वृद्धि हुई है। व्यापारियों के अनुसार, धान की सीमित उपलब्धता और स्टॉकिंग से दाम 15% तक बढ़े हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ रहा है

पटना। राजधानी सहित प्रदेश के चावल बाजार में सुपर और सोनम धान की कमी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। धान की सीमित उपलब्धता और कई स्थानों पर स्टॉकिंग के कारण पिछले कुछ सप्ताह में चावल की विभिन्न किस्मों के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

  • व्यापारियों का कहना है कि यदि आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी आ सकती है।
  • महराजगंज मंडी के अनाज कारोबारी जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, मंसूरगंज मंडी के राजेश कनोडिया ने बताया कि सुपर चावल, जो पहले करीब 4,000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था, अब बढ़कर 4,800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।
  • इसी तरह सोनम धान से तैयार चावल की कीमत पहले 5,200-5,600 रुपये प्रति क्विंटल थी, जो अब 6,000-6,200 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। इसके कारण बिक्री भी प्रभावित, कारोबार ठप रहा है।
  • उन्होंने बताया कि बाजार में सबसे अधिक तेजी बाबा ब्रांड के सोनम स्टीम चावल में देखने को मिली है। इसकी खुदरा कीमत पहले 55-56 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब बढ़कर 63-64 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं, मंसूरी चावल भी 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया है।
  • कारोबारियाें के अनुसार, कई क्षेत्रों में किसानों और कारोबारियों द्वारा धान का स्टाक कर लेने से खुले बाजार में आवक घट गई है। इसी कारण सुपर और सोनम धान की उपलब्धता कम हो गई है, इससे कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है।

गेहूं बाजार की बात करें तो बिहार का गेहूं फिलहाल 26 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं मध्य प्रदेश का लोकमन और शरबती गेहूं थोक बाजार में 33 से 41 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार कर रहा है।

कारोबारियों का कहना है कि यदि धान की नई खेप जल्द बाजार में नहीं पहुंची और स्टाकिंग पर अंकुश नहीं लगा, तो चावल की कीमतों में आगे भी तेजी बनी रह सकती है, इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की रसोई पर पड़ेगा।

Read more

Local News