Thursday, June 25, 2026

WhatsApp एक नया वार्निंग फीचर ला रहा है, जो अनसेव्ड नंबर से चैट खोलते समय यूजर्स को स्कैम और फ्रॉड से जुड़ी चेतावनी देगा.

Share

आजकल साइबर क्राइम काफी तेजी से बढ़ रहा है और इसके लिए साइबर क्रिमिनल्स व्हाट्सएप का काफी इस्तेमाल करते हैं. इस कारण व्हाट्सएप ने पिछले कुछ महीनों में यूज़र्स को स्कैम और साइबर अटैक से बचाने के लिए कई प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स को ऐप में जोड़ा हैय

अब व्हाट्सएप एक नया सेफ्टी फीचर रोलआउट करने की तैयारी में है, जो यूजर्स को रिस्की कन्वर्सेशन यानी खतरों वाली बातचीत पहचानने में मदद करेगा. WABetaInfo ने इस नए वार्निंग मैसेज को स्पॉट किया है, जो किसी अनजान नंबर से आए मैसेज को ओपन करते वक्त दिखाई देगा. रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा. इस फीचर की मदद से लोग अनजान लोगों से बातचीत शुरू करने से पहले सोच-समझकर फैसला ले सकेंगे.

अनजान नंबर्स के लिए नया वार्निंग मैसेज

रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप का यह फीचर तब एक्टिव होगा, जब यूज़र्स किसी ऐसे इंसान के साथ चैट की शुरुआत करेगा, जो उसके कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है. आपके फोन में जैसे ही किसी अनसेव्ड नंबर से मैसेज आएगा, व्हाट्सएप चैट बॉक्स ओपन होने से पहले ही स्क्रीन पर एक वॉर्निंग मैसेज दिखाएगा. रिपोर्ट में शामिल स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, इस वॉर्निंग में यह भी बताया जाएगा कि वो नंबर किस देश में रजिस्टर्ड है. इसके अलावा व्हाट्सएप का यह सिक्योरिटी फीचर यह भी वेरिफाई करेगा कि वो नंबर यूज़र के कॉन्टैक्ट्स में सेव है या नहीं और दोनों के बीच कोई कॉमन ग्रुप मौजूद है या नहीं.

अलर्ट मैसेज में साफ तौर पर यह चेतावनी भी दी जाएगी कि स्कैमर्स पर्सनल इंफोर्मेशन, पासवर्ड्स चुराने या पैसे मांगने के लिए धोखा दे सकते हैं. यह डिटेल्स देखने के बाद यूजर के पास दो ऑप्शन होंगे, वह चैट जारी रख सकता है या उसे कैंसल कर सकता है. इसकी खास बात यह है कि सेंडर को यूज़र के इस फैसले की कोई नोटिफिकेशन या जानकारी नहीं मिलेगी, यानी यूज़र द्वारा लिए गए ये सिक्योरिटी स्टेप्स पूरी तरह गुप्त रहेंगे. कंपनी को उम्मीद है कि यह फीचर स्पैम, स्कैम और फ्रॉड मैसेज पर रोक लगाने में काफी मदद करेगा.

नए फीचर्स की तैयारी में व्हाट्सएप

व्हाट्सएप इस सेफ्टी फीचर के अलावा भी कई और नए फीचर्स पर काम कर रहा है. उदाहरण के तौर पर कंपनी एक डेडिकेटेड वॉइस नोट विजेट पर भी काम कर रही है, जिसे यूज़र्स अपने फोन की होम स्क्रीन पर भी एड कर सकेंगे. इससे वॉयस मैसेज भेजना और सुनना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.

इसके साथ ही आईफोन यूजर्स के लिए एक व्यू-वन्स टेक्स्ट मैसेज फीचर भी तैयार किया जा रहा है, जो फिलहाल टेस्टिंग फेज में है. इस फीचर की मदद से आईओएस यूज़र्स के द्वारा भेजा दया मैसेज एक बार पढ़े जाने के बाद खुद ही गायब हो जाएगा.

Read more

Local News