Wednesday, June 10, 2026

राज्यसभा उम्मीदवार प्रणव झा मंगलवार को रजरप्पा पहुंचे. जहां उन्होंने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना की.

Share

रामगढ़: देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा ने मंगलवार देर शाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रामगढ़ विधायक ममता देवी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

rajya-sabha-candidate-pranav-jha-offered-prayers-at-chhinnamastika-temple

रामगढ़ जिले के राजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचने पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद सभी नेताओं ने मां छिन्नमस्तिका की पूजा की और राज्य की खुशहाली, शांति, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की.

पूजा-अर्चना के बाद राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा ने कहा कि मां छिन्नमस्तिका की पावन भूमि पर आकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और जनसेवा के लिए नई प्रेरणा मिली है. कांग्रेस पार्टी जनता के विश्वास और समर्थन के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया.

Rajya Sabha candidate Pranav Jha offered prayers at Chhinnamastika temple

राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा के मंदिर परिसर में पूजा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और श्रद्धालु उपस्थित रहे. बता दें कि रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर देश के प्रमुख सिद्धपीठ में से एक माना जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा का यह दौरा राजनीतिक और धार्मिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Rajya Sabha candidate Pranav Jha offered prayers at Chhinnamastika temple

Read more

Local News