एंड्रॉयड फोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट चलाने की सुविधा यूज़र्स को काफी पहले ही मिल चुकी है, लेकिन आईफोन यूज़र्स को अभी तक एक ही फोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट यूज़ करने की सुविधा नहीं मिली थी. इसके लिए उन्हें या तो दूसरा फोन रखना पड़ता था या फिर व्हाट्सएप बिजनेस ऐप का इस्तेमाल करना पड़ता था. अब आईफोन यूज़र्स की यह परेशानी खत्म होने वाली है.
व्हाट्सएप ने आईओएस पर अपना मल्टी-अकाउंट फीचर बड़े पैमाने पर रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिससे आईफोन यूज़र्स एक ही डिवाइस पर दो अलग-अलग व्हाट्सएप अकाउंट आसानी से चला पाएंगे.
व्हाट्सएप फीचर्स को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo के मुताबिक यह रोलआउट WhatsApp for iOS के वर्जन 26.22.76 के ज़रिए हो रहा है. व्हाट्सएप ने इस फीचर का ऐलान इस साल की शुरुआत में किया था, लेकिन उस वक्त वह बहुत सीमित यूज़र्स तक ही पहुंचा था. अब इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. हालांकि, रोलआउट फेज़-वाइज़ हो रहा है, इसलिए हो सकता है कि कुछ यूज़र्स के आईफोन में मल्टी-अकाउंट व्हाट्सएप की सुविधा आने वाले में थोड़ा वक्त लग जाए.
दूसरा अकाउंट कैसे जोड़ें और कैसे करें स्विच
आईफोन में दूसरा व्हाट्सएप अकाउंट जोड़ना काफी आसान है. इसके लिए यूज़र्स को व्हाट्सएप के अंदर अकाउंटम मैनेजमेंट वाले सेक्शन में जाना होगा और वहां से आप अपने दूसरे व्हाट्सएप अकाउंट को जोड़ पाएंगे. इसके लिए दो तरीके हैं – पहला है कि आप किसरी दूसरे फोन नंबर से नया अकाउंट रजिस्टर कर सकते हैं और दूसरा है कि आप QR कोड स्कैन करके उसे लिंक्ड डिवाइस के रूप में सेट अप कर सकते हैं.
एक बार सेटअप पूरा हो जाने के बाद दोनों अकाउंट के बीच में स्विच करना भी आसान है. ऐप के नीचे दिए गए “You” टैब को लंबे समय तक दबाने यानी Long Press करने पर आप जल्दी से दूसरे प्रोफाइल पर जा सकते हैं. इसके अलावा उसी टैब पर टैप करने से दोनों लिंक्ड अकाउंट दिख जाते हैं और वहां से भी स्विच किया जा सकता है.
दोनों अकाउंट पूरी तरह अलग होंगे
इस फीचर की सबसे अच्छी बात है कि इसमें दोनों अकाउंट का डेटा पूरी तरह से अलग रहा है. चाहे चैट हो, नोटिफिकेशन हो या फिर अकाउंट सेटिंग्स – सबकुछ एक-दूसरे से बिल्कुल अलग रहेगा. इससे पर्सनल और वर्क की बातें कभी आपस में मिक्स नहीं होंगी. फिलहाल, व्हाट्सएप आईओएस पर दो अकाउंट को सपोर्ट करता है.
यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए एक बड़ी राहत है, जो एक ही आईफोन पर पर्सनल और ऑफिस का अलग-अलग व्हाट्सएप नंबर इस्तेमाल करना चाहते हैं. ऐसे यूज़र्स के लिए पहले दो फोन रखना एक मजबूरी हुआ करती थी, लेकिन अब वो एक ही आईफोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट बिना किसी परेशानी के यूज़ कर पाएंगे.


